{"_id":"47-32188","slug":"Rampur-32188-47","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिलक में बुखार से बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिलक में बुखार से बालक की मौत
Rampur
Updated Wed, 10 Sep 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
मिलक। बुखार से एक बालक की बरेली में इलाज के दौरान मौत हो गई। इस पर परिवार में कोहराम मच गया।
क्षेत्र के पुरैनियंा जदीद गांव के मजरा में जानलेवा बुखार ने पैर पसार लिए हैं। कंचनपुर गांव निवासी तिलक सिंह का बेटा गौरव (सात वर्ष) को कई दिन से बुखार आ रहा था। उसका का इलाज स्थानीय चिकित्सक के यहां चलारहा था। उसकी हालत में सुधार नहीं होने पर परिजनों ने उसे बरेली के अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उसकी मौत हो गई। बालक की मौत पर गांव में दहशत का माहौल है। क्षेत्र में बुखार से कई बालक पीड़ित हैँ। बुखार पीड़ित प्रेमपाल की बेटी रिचा तथा श्रीराम का बेटा आदित्य को नाजुक हालत में हल्द्वानी और बरेली में भर्ती कराया गया है। बालक की मौत से ग्रामीणों में हड़कंप मचा है। बुखार से बालक की मौत पर स्वास्थ्य महकमा नहीं चेत रहा है। इसको लेकर विभाग के खिलाफ ग्रामीणों में रोष है। लोगों का कहना है कि विभाग की ओर से स्वास्ध्य शिविर तक नहीं लगाया गया है। जगह जगह गंदगी होने के कारण मच्छर पनप रहे हैं। मच्छरों के काटने पर बच्चों और बड़ों को बुखार हो रहा है। उधर, बालक की मौत को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ0 मोहित रस्तोगी का कहना है कि उनको मामले की जानकारी नहीं है।