फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   बुखार से तीन लोगों की मौत

बुखार से तीन लोगों की मौत

Sat, 06 Sep 2014 05:30 AM IST
Raebareli
Raebareli Updated Sat, 06 Sep 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। कभी भीषण गर्मी और कभी ठंडा मौसम और फिर तेज धूप के साथ बारिश। हर रोज रंग बदलते मौसम से संक्रामक रोग जोर पकड़ते जा रहे हैं। आए दिन बुखार के रोगियों को अपनी जान गंवानी पड़ रही है। जिला अस्पताल में बीते 24 घंटे में बुखार से पीड़ित तीन लोगों की मौत हो गई। इनमें से एक महिला का इलाज तो करीब 10 दिन से चल रहा था। इसके बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका। इसके अलावा दर्जन भर लोग संक्रामक बीमारी की चपेट में हैं, जिनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। इनमें कई की हालत गंभीर है।
विज्ञापन

जिले में हालात यह हैं कि संक्रामक रोग नियंत्रण से बाहर होते जा रहे हैं। हफ्ते नहीं दस-दस दिन इलाज के बाद भी रोगियों को कोई फायदा नहीं हो रहा है। वहीं दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग संक्रामक रोगों से बचाव के नाम पर सिर्फ खानापूरी कर रहा है। डीह के बोझी गांव निवासी गयादीन यादव (95) कई दिन से बीमार था। बताते हैं कि उसे बुखार आ रहा था। काफी इलाज के बाद भी कोई लाभ नहीं मिला। इस पर शुक्रवार को परिवारीजन उसे लेकर जिला अस्पताल आए। यहां चिकित्सक ने उसे भर्ती कर इलाज शुरू किया, इसी दौरान उसकी मौत हो गई। इससे पहले गुरुवार की रात भी दो लोगों की बुखार से मौत हुई। भदोखर के बबुरिहा की रहने वाली साधना देवी (30) को बीती 25 अगस्त को अचानक तेज बुखार आ गया। इस पर घर वाले उसे लेकर अस्पताल आए। तब से अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। इसके बावजूद सेहत नहीं सुधरी। गुरुवार रात उसने दम तोड़ दिया। इसी तरह उन्नाव जिले के मौरावां थाना क्षेत्र के पठई गांव निवासी गुलाब सिंह (45) ने भी बीती रात इलाज के दौरान दम तोड़ा। उसे गुरुवार की सुबह ही भर्ती कराया गया था। इसके अलावा बुखार से पीड़ित करीब एक दर्जन मरीज शुक्रवार को इमरजेंसी में भर्ती हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed