{"_id":"129-84446","slug":"Raebareli-84446-129","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार से तीन की मौत, 17 भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार से तीन की मौत, 17 भर्ती
Raebareli
Updated Wed, 27 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। बदलते मौसम और उमस भरी गर्मी चलते जिले में संक्रामक रोग का कहर बढ़ गया है। मंगलवार को दो महिलाओं समेत तीन लोगों की बुखार की चपेट में आने से मौत हो गई, जबकि 17 लोग बीमार हैं। बीमार रोगियों में किसी को जिला अस्पताल तो किसी को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। एक तरफ संक्रामक रोग बढ़ रहा है, वहीं इलाज के नाम पर महज खानापूरी की जा रही है। खासकर सीएचसी-पीएचसी में, जहां रोगियों को जिला अस्पताल भेज दिया जाता है। यही हाल रहा तो अस्पताल में बेडों की संख्या कमी पड़ जाएगी। ऐसे में रोगियों को अस्पताल में भर्ती करना मुश्किल हो जाएगा।
सावन में बरसात के बाद भादो में पड़ रही उमस भरी गर्मी संक्रामक रोग की वजह बन रही है। खासकर लोग बुखार की चपेट में आ रहे हैं। सलोन के सरावां गांव की रहने वाली श्रीमती लखऊ (24) पत्नी संतोष कुमार और शहर के विशंभर मार्केट के पास की रहने वाली उर्मिला अवस्थी (50) को कई दिन से बुखार आ रहा था। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान सुबह दोनों की मौत हो गई। बछरावां के पश्चिम गांव निवासी पंकज (25) पुत्र रामलखन को बुखार से पीड़ित होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। हरचंदपुर के रामशेरगंज निवासी प्रिंस (20), राही के मिश्रखेड़ा निवासी शिवम (13) और भदोखर निवासी ताज मोहम्मद (6) को बुखार आने से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीएचसी-पीएचसी में रोगियों को जिला अस्पताल भेजा जा रहा है। यही हाल रहा तो अस्पताल में रोगियों को भर्ती करने के लिए बेड कम पड़ जाएंगे। सीएमएस डॉ. बीपी शुक्ला का कहना है कि मौसम में उतार-चढ़ाव के चलते रोगियों की संख्या में इजाफा हो रहा है। अस्पताल में रोगियों को बेहतर इलाज कराए जाने का प्रयास किया जा रहा है। शिवगढ़ प्रतिनिधि के मुताबिक, क्षेत्र में बुखार से लोग बीमार हो रहे हैं। प्रेमा देवी निवासी बंकागढ़, मनीराम निवासी ढेकवा, रवि (10) निवासी दबोदर खेड़ा, अंजू निवासी कोटवा, धर्मेंद्र कुमार (15), केशवती, सुनील (12) निवासी मेरुआ, निर्मला निवासी राजापुर, फैजान (14) निवासी शिवगढ़, सुनील, सूरज (12) बेनीगंज, रामदुलारी निवासी कोटवा, रामप्रसाद निवासी शिवली, सहजादी निवासी भवानीगढ़ को मंगलवार को बुखार के चलते सीएचसी में भर्ती कराया गया है।