{"_id":"129-80093","slug":"Raebareli-80093-129","type":"story","status":"publish","title_hn":"डायरिया से मासूम की सांसें थमीं, 12 भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डायरिया से मासूम की सांसें थमीं, 12 भर्ती
Raebareli
Updated Mon, 09 Jun 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में संक्रामक रोग बढ़ता जा रहा है। जिला अस्पताल में भर्ती डायरिया पीड़ित मासूम की मौत हो गई। वहीं 12 और लोग भर्ती हुए। एक तरफ संक्रामक रोगों से लोग दम तोड़ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग इसको लेकर गंभीर नहीं हैं।
हरचंदपुर क्षेत्र के लखनऊवा का पुरवा निवासी गुड्डू सिंह के एक साल के बेटे अरविंद को डायरिया हो गया था। परिवारीजनों ने शनिवार को उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। वहीं रविवार को 12 लोगों को डायरिया से पीड़ित होने पर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इसमें बच्चों की संख्या अधिक है। किला बाजार निवासी अली (डेढ़ साल), बस स्टॉप निवासी शिवम (6), चक अहमदपुर निवासी मो. अब्बास (3), देवानंदपुर निवासी धैर्य (1), मनेहरू गांव निवासी अनमोल (1), बेंद गांव निवासी अंकुश (1), इंदिरा नगर निवासी नासिर खां (45), जेल कॉलोनी निवासी फिरादौस खां (20), हरदासपुर निवासी हरिकेश (10) आदि डायरिया से बीमार होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।