फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   ‘पिया मेहंदी मंगाय द मोती झील से...’

‘पिया मेहंदी मंगाय द मोती झील से...’

Thu, 12 Sep 2013 05:35 AM IST
Pratapgarh
Pratapgarh Updated Thu, 12 Sep 2013 05:35 AM IST
विज्ञापन
अजगरा। ऐतिहासिक स्थली अजगरा में लोकगायकों के स्वर फिजा में लहरा रहे हैं। बिरहा और आल्हा का भी लोग आनंद उठा रहे हैं। बुधवार शाम आर्केस्ट्रा के साथ ही क्षेत्रीय कलाकारों ने भी अपनी प्रतिभा से लोगों का मन मोह लिया।
विज्ञापन

दोपहर में ग्रामीण विकास गोष्ठी और पुरातात्विक महत्व पर इतिहासकारों की गोष्ठी के बाद क्षेत्रीय विद्यालयों के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। छात्रा समीक्षा सिंह के गीत ‘बाबा के भवनवा अइली कइली दर्शनवा’ पर श्रोता झूम उठे। इसके बाद आलोक सिंह सोमवंशी के लोकगीत पिया मेंहदी मंगाय द मोती झील से, जाय के साइकील से ना...पर खूब तालियां बजीं। इसके अलावा उनके गीत ‘बेटी के बाप के समनवा आई हो समधी जी’, ‘बरसे सवनवा तरसेला मनवा’ भी सराहे गए। आशा कार्यकर्ता सुनीता ने भी ‘गउना की बैठक में भैया अइबा कि न अइबा’ से लोगों को जागरूक किया। अनुराग सिंह के गीत ‘भजन कर मस्त जवानी में बुढ़ापा किसने देखा है’ पर महफिल झूम उठी। इसके बाद आल्हा का आयोजन हुआ। मंगलवार रात में हैदरअली जुगनू का बिरहा गायन सुनने को लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा। बिरहा के बाद कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें कवि राजेश पांडेय निर्झर प्रतापगढ़ी, भानु प्रताप त्रिपाठी मराल, प्रमोद प्रियदर्शी, रमेश मस्ताना आदि ने काव्य पाठ किया। कार्यक्रम का संचालन प्रमोद प्रियदर्शी व निर्झर प्रतापगढ़ी ने किया। इस मौके पर देवेंद्र पांडेय, विनय सिंह, अनिल सिंह, संजय पांडेय, राजकुमार सरोज, शिवशंकर द्विवेदी आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed