{"_id":"10-32685","slug":"Pratapgarh-32685-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"भयहरणनाथ में गूंजेंगे क्षेत्रीय कलाकारों के सुर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भयहरणनाथ में गूंजेंगे क्षेत्रीय कलाकारों के सुर
Pratapgarh
Updated Fri, 09 Aug 2013 05:33 AM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़। नागपंचमी पर भयहरणनाथ धाम में इस बार क्षेत्रीय कलाकारों के सुर गूंजेंगे। क्षेत्रीय कलाकारों व बच्चों को मंच देकर उनकी प्रतिभा को प्रकाश में लाया जाएगा। घुघुरी कार्यक्रम इस बार बकुलाही उत्सव पर केंद्रित होगा। 11 अगस्त को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में बकुलाही उद्धार के लिए प्रयास करने के लिए जिलाधिकारी विद्याभूषण व भयहरणनाथ धाम का विकास करने और खुइलन देवी धाम में विशाल झील को पुनर्जीवित करने के लिए एसडीएम संजय कुमार खत्री का नागरिक अभिनंदन किया जाएगा। इसके साथ ही जिला विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन होगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम में बेल्हा लोक महोत्सव की झलकी, पार्श्वगायक रवि त्रिपाठी के गीत व संगीतकार श्यामलदादा की टीम भी मौजूद रहेगी। क्षेत्रीय कलाकार गुड़िया पटेल व प्रिया सरगम के सावन पर आधारित लोकगीत भी गूंजेंगे। धाम के महासचिव समाज शेखर ने बताया कि इसमें सांसद रत्ना सिंह, विधायक राजाराम पांडेय, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रमोद मौर्य, पुलिस अधीक्षक एलआर कुमार, सीडीओ राम अरज मौर्य आदि अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। इस मौके पर प्रसाद के रूप में घुघुरी का वितरण होगा।
विज्ञापन