फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   50 लोग डायरिया की चपेट में आए बालिका की मौत

50 लोग डायरिया की चपेट में आए बालिका की मौत

Thu, 24 Jul 2014 05:30 AM IST
Mirzapur
Mirzapur Updated Thu, 24 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
लालगंज। विकास खंड लालगंज के रामपुर गांव में बुधवार को 50 लोग डायरिया की चपेट में आ गए, जिनमें छह वर्षीय एक बालक की देर शाम मौत हो गई। जानकारी होने पर ग्रामीणाें ने कुछ लोगाें को सीएचसी लालगंज व पास के निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया।
विज्ञापन

रामपुर गांव के ग्रामीण बुधवार की दिन में भोजन करने के बाद अपने-अपने घर में बैठे थे। इसी बीच उन्हें उल्टी दस्त होने लगी। जब तक उनको चिकित्सालय में भर्ती कराया जाता तब तक उनकी हालत बिगड़ने लगी। एक साथ दलित बस्ती व अन्य स्थानाें पर डायरिया की चपेट में आकर 50 लोगाें के बीमार होने की खबर लगते ही पूरे गांव में अफरा तफरी मच गई। लोग बीमार लोगाें को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व पास के निजी चिकित्सालय में ले जाकर भर्ती कराने लगे। इनमें से छह वर्षीय गोलू पुत्र मिनहाज की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। बीमार लोगाें में नजरीन (12), समीर (8), नन्हकू (5), सना (24), पन्नू (8), टीपू (12),हसनैन (12), छोटे (5), शबनम (15), कैश (8), वैश (5), सुल्ताना (14), रेशमा (25), नशुुबुन (8), शाहिद (10), अलाउद्दीन (9), अमीर (6), पिंटू (5), छोटी (7), पुदीना (50) समेत अन्य लोग शामिल हैं। ग्रामीणाें का कहना कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियाें को सूचना देने के बावजूद देर रात तक र्कोई टीम गांव में नहीं पहुंची थी। स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही को देखकर लोगाें में काफी आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed