फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   लू लगने से शिक्षामित्र समेत तीन की मौत

लू लगने से शिक्षामित्र समेत तीन की मौत

Thu, 01 May 2014 05:30 AM IST
Mirzapur
Mirzapur Updated Thu, 01 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
मिर्जापुर। गर्मी का प्रकोप बढ़ते ही लू लगने से लोगाें की मौत होने का सिलसिला शुरू हो गया। दो दिनाें के अंदर लू लगने से हलिया ब्लाक के शिक्षामित्र समेत दो और छानबे ब्लाक में एक युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

छानबे संवाददाता के अनुसार हरगढ़ गांव निवासी रघुदारदास बिंद (32) बुधवार को गांव से बाहर जा रहा था। इसी दौरान उसे लू लग गई। पेट व सिर में दर्द होने पर उसे पास के चिकित्सालय में ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान रघुवीर ने दम तोड़ दिया। हलिया संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के नौगवां गांव निवासी कमला प्रसाद (36) पुत्र भीखम प्रसाद प्राथमिक विद्यालय में फुुलपुर में शिक्षामित्र थे। मंगलवार की दोपहर विद्यालय बंद होने के बाद मतदाता पहचान पत्र बांटने निकले थे। उसी दौरान कमला प्रसाद को लू गई और बुखार व पेट में दर्द होने लगा। घर आए तो परिवार के लोग उसे पास के निजी चिकित्सालय में इलाज कराने गए थे। जहां उपचार के दौरान देर रात उनकी मौत हो गई। शिक्षामित्र की मौत की खबर लगने पर आदर्श शिक्षामित्र एसोसिएशन हलिया की एक बैठक प्राथमिक विद्यालय में हथेड़ा में हुई। जिसमें शिक्षामित्राें ने शिक्षक की मौत पर शोक जताया। इस मौके पर ब्लाक अध्यक्ष राजेश दूबे, कोकिला प्रसाद, बह्मधर द्विवेदी तथा राजकुमार सहित अन्य शिक्षामित्र उपस्थित रहे। इसी ब्लाक के मनिगढ़ा गांव निवासी श्याम प्रसाद (40) पुत्र छोटकऊ को भी मंगलवार की दोपहर लू लग गई। बुखार व पेट में दर्द होने पर उसे जिला चिकित्सालय मे भर्ती कराया गया। जहां देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed