फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   menace of swine flu increasing in meerut

मेरठ में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू का कहर

Thu, 21 Feb 2013 01:58 PM IST
मेरठ/ब्यूरो
मेरठ/ब्यूरो Updated Thu, 21 Feb 2013 01:58 PM IST
विज्ञापन
menace of swine flu increasing in meerut

जिले में स्वाइन फ्लू का कहर तेजी से बढ़ रहा है। 10 दिनों में स्वाइन फ्लू से सात लोगों की जान जा चुकी है। दो दर्जन से अधिक मरीज संक्रमण की चपेट में हैं। स्वाइन फ्लू के मृतकों के परिवार पर भी संक्रमण का खतरा मंडरा रहा है।

विज्ञापन


बुधवार को स्वाइन फ्लू से लांस नायक पवन कुमार (34) और ज्योतिषाचार्य अश्विनी शर्मा (60) की मौत हो गई। किशनपाड़ा निवासी अश्विनी शर्मा पिछले 10 दिनों से स्वाइन फ्लू की चपेट में थे। बुधवार सुबह 6 बजे जसवंत राय अस्पताल में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया अश्विनी शर्मा को तेज बुखार और खांसी थी। डॉ. शिशिर उनका इलाज कर रहे थे। चिकित्सक पहले तो बुखार समझकर इलाज करते रहे, बाद में स्वाइन फ्लू की आशंका जताते हुए जांच कराने को कहा। परिजन बुधवार को जांच के लिए दिल्ली ले जाने वाले थे, पर मंगलवार रात उनकी तबियत बिगड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अश्विनी शर्मा को जसवंत राय अस्पताल में वेंटिलेटर पर रखा गया। जहां बुधवार सुबह उनकी मौत हो गई। दोपहर को स्वास्थ्य विभाग की टीम परिवार के अन्य सदस्यों को प्रिवेंटिव डोज देने पहुंची। स्वेब जांच रिपोर्ट न होने के कारण स्वास्थ्य विभाग इसे स्वाइन फ्लू नहीं मान रहा है।


जिला मलेरिया अधिकारी राजेश कुमार का कहना है अश्विनी शर्मा दिल के मरीज थे, डॉ. राजीव अग्रवाल के यहां उनका इलाज चल रहा था। उनकी मौत हृदयाघात से हुई है। वहीं पवन कुमार ने पांच दिन संक्रमण से तड़पने के बाद बुधवार को मिलिट्री अस्पताल में दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed