फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   दौड़ा-दौड़ा कर पीटी दलितों की बारात

दौड़ा-दौड़ा कर पीटी दलितों की बारात

Sat, 10 May 2014 05:30 AM IST
Mathura
Mathura Updated Sat, 10 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
छाता। नगर के जलनिगम राहमन पाड़ा क्षेत्र में दलितों की बारात में आए कुछ शराबियों और स्थानीय लोगों में विवाद हो गया। इकट्ठे हुए स्थानीय लोगों ने बारातियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। मारपीट में दर्जनभर से अधिक बाराती और कुछ स्थानीय लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखते ही स्थानीय लोग और शराबी भाग गए।
विज्ञापन

हरियाणा पलवल के गांव दुर्गापुर से छाता के मोहल्ला जाटव जाटान में बल्लो पुत्र सुखपाल के यहां बारात आई। रात 10.30 बजे राहमन पाड़ा क्षेत्र में बारात चढ़त के दौरान बाराती डीजे की धुन पर नाचते चल रहे थे। आरोप है कि इस दौरान बारात में कुछ शराबियों ने स्थानीय लोगों से बदतमीजी कर दी। देखते ही देखते बाराती और स्थानीय लोग आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। एक दर्जन से अधिक बाराती और कुछ स्थानीय लोग घायल हो गए। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखते ही शराबी और स्थानीय लोग भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed