{"_id":"1-79855","slug":"Mainpuri-79855-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन के विवाद में दलितों की पिटाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन के विवाद में दलितों की पिटाई
Mainpuri
Updated Wed, 14 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी/बरनाहल। गांव विनायकपुर में जमीन के विवाद के चलते सोमवार रात कुछ लोगों ने दलितों के घर में घुसकर उनकी पिटाई कर दी। तोड़फोड़ कर वहां रखा अनाज भी नष्ट कर दिया। दंपति सहित चार को चोटें आईं। जानकारी होने पर गांव पहुंची पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया है। पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विनायकपुर में विनायकदेवी मंदिर के पास बृजवासी लाल दिवाकर का एक भूखंड है। इस भूखंड पर उन्होंने एक महीने पहले निर्माण कार्य शुरू किया था। गांव के कुछ लोगों के विरोध के चलते एसडीएम करहल ने पैमाइश के बाद निर्माण कराने के आदेश दिए थे। सोमवार शाम बृजवासी पक्ष के लोग भूखंड पर निर्माण कर रहे थे। तभी गांव के सर्वेश, सुशील, रमाकांत, नीरज, रक्षपाल, चांदा, अखिलेश, अवनीश 20-25 अन्य लोगों के साथ वहां पहुंचे। उन्होंने निर्माण करने से मना किया। इस दौरान दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया। लेकिन वहां मौजूद लोगों ने मामला शांत करा दिया। रात आठ बजे यह सभी लोग बृजवासी के घर में घुस आए और बृजवासी के परिवारीजनों की पिटाई करनी शुरू कर दी। पिटाई से बृजवासी, पुत्र सत्यराम, पत्नी अनीता देवी, नीरज देवी पत्नी राजेश कुमार को चोटें आईं। आरोपियों ने ने वहां रखे सामान को तोड़ दिया और निर्माण ढहाने के साथ ही वहां पड़ी टिन शेड भी उखाड़ कर फेंक दी। इसके बाद कंडों के ढेर में आग लगा दी और अनाज भी नष्ट कर दिया।
पीड़ित परिवार का आरोप है कि आरोपियों ने घर में रखे 65 हजार रुपये भी लूट लिए। सत्यराम ने तीन दिन पहले ही बैंक से डेढ़ लाख रुपये निकाले थे। 85 हजार रुपये ईंटें मंगाने के लिए भट्ठे पर जमा कर दिए थे। सूचना मिलते ही पुलिस गांव पहुंची और घायल बृजवासी, सत्यराम, अनीता, नीरज देवी का मेडिकल कराया है। नीरज ने सर्वेश, सुशील, रमाकांत, नीरज सिंह, रक्षपाल सिंह, चांदा, अखिलेश, अवनीश सहित 20-25 अज्ञात के खिलाफ एक राय होकर घर में घुसने, मारपीट करने, तोड़फोड़ करने, आग लगाने और दलित उत्पीड़न करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज करा दी है।