{"_id":"44-181720","slug":"Mahoba-181720-44","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलित परिवार को लाठी-डंडाें से पीटा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दलित परिवार को लाठी-डंडाें से पीटा
Mahoba
Updated Wed, 14 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
महोबा। पत्नी को फोन कर अश्लील बातें करने वाले दबंग का विरोध करना दलित ग्रामीण को महंगा पड़ा। दबंगाें ने ग्रामीण और उसके परिजनाें को लाठी डंडाें से पीटकर लहूलुहान कर दिया। जिन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित ग्रामीणाें ने घटना की तहरीर कोतवाली महोबा में दी है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नथूपुरा निवासी गंगाराम पुत्र कल्लू ने मंगलवार को कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि गांव का ही एक दबंग उसकी पत्नी को फोन कर अश्लील बातें कर परेशान कर रहा था। पत्नी के बताने पर उसने दबंग के घर जाकर उलाहना दी। उसने इसकी शिकायत पुलिस से करने की चेतावनी दी। इससे गुस्साए दबंग ने परिजनाें के साथ मिलकर गंगाराम की लाठी डंडाें से पिटाई कर दी। गंगाराम को पिटता देख उसकी मां सुमित्रा और भाई राजाराम उसे बचाने दौड़ पड़े । दबंगाें ने ग्रामीण के साथ उसकी मां और भाई पर भी लाठी डंडाें से हमला कर लहूलुहान कर दिया। पीड़ित ग्रामीणाें ने घटना की तहरीर कोतवाली महोबा में दी। पुलिस ने तहरीर लेकर घायलाें को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है।