फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   फीस नहीं जमा करने पर मुकदमा दर्ज होगा

फीस नहीं जमा करने पर मुकदमा दर्ज होगा

Thu, 01 Aug 2013 05:33 AM IST
Maharajganj
Maharajganj Updated Thu, 01 Aug 2013 05:33 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों की फीस जमा नहीं होने पर गोरखपुर विश्वविद्यालय ने जवाहरलाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज का रिजल्ट घोषित करने से मना कर दिया है। इससे कॉलेज प्रशासन सकते में है। उसने फीस नहीं जमा करने वाले विद्यार्थियों पर मुकदमा दर्ज कराने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

जवाहरलाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज में सत्र 2012-13 के स्नातक और परास्नातक के एससी-एसटी के 1037 विद्यार्थी हैं। इन विद्यार्थियों का शुल्क शासन से मिलना है। पहले इन छात्रों का शुल्क शासन से कॉलेज के खाते में आता था। इस बार शासन से विद्यार्थियों के खाते में शुल्क भेजने का निर्णय लिया। शासनादेश के बाद विश्वविद्यालय ने कॉलेज प्रशासन से शपथ पत्र मांग लिया था कि रिजल्ट आउट होने से पहले कॉलेज इन विद्यार्थियों की फीस भेज देगा। कॉलेज प्रशासन ने इन विद्यार्थियों से नोटरी लिया कि उनके खाते में फीस उपलब्ध होते ही वे जमा कर देंगे। शासन ने विद्यार्थियों के खाते में एक माह पहले ही शुल्क भेज दिया था। कॉलेज प्रशासन फीस जमा करने की अंतिम तारिख 31 जुलाई घोषित की थी। इस तिथि तक लगभग 250 छात्र-छात्राओं ने ही फीस जमा किया है। करीब 787 ने फीस नहीं जमा किया है। यह रकम करीब 14.50 लाख रुपये है। फीस नहीं जमा होने से कॉलेज प्रशासन सकते में है। शुल्क नहीं मिलने से गोरखपुर विश्वविद्यालय ने इस कॉलेज का परीक्षाफल घोषित करने से मना कर दिया है।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉक्टर रामनगीना त्रिपाठी ने बताया कि जिन विद्यार्थियों ने फीस नहीं जमा की है, उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed