{"_id":"25-44748","slug":"Lalitpur-44748-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंग ने महिला से की छेड़छाड़ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दबंग ने महिला से की छेड़छाड़
Lalitpur
Updated Sun, 23 Mar 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। ग्रामीण इलाकों में दबंगों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। घर से फसल काटने खेत पर जा रही एक दलित महिला को दबंग ने बुरी नीयत से दबोच लिया। शोरगुल सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों का विरोध देख आरोपी मौके से भाग निकला। पीड़िता ने महिला थानाध्यक्ष को प्रार्थना पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कराए जाने की मांग की है।
थाना नाराहट क्षेत्र अंतर्गत आने वाले एक गांव की महिला ने पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह बीते रोज सुबह करीब नौ बजे घर से खेतों में फसल काटने के लिए निकली थी, तभी रोड के पास एक दबंग ने उसे बुरी नीयत से पकड़ लिया तथा अश्लील हरकतें करने लगा। विरोध करने के साथ ही उसने शोर मचाया जिसे सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। मामला बिगड़ता देख दबंग धमकियां देता हुआ भाग गया। पीड़िता ने यह भी बताया कि उक्त दबंग बाद में उसके घर पहुंचा और कानूनी कार्रवाई करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी।