फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   दुधवा लाइव को ‘द बॉब्स’ पुरस्कार

दुधवा लाइव को ‘द बॉब्स’ पुरस्कार

Wed, 08 May 2013 05:30 AM IST
Lakhimpur
Lakhimpur Updated Wed, 08 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
‘बेस्ट परसन टु फॉलो हिंदी’ श्रेणी में मिले 48 फीसदी वोट
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। इंटरनेट वेबसाइट दुधवा लाइव डॉट कॉम ने वर्ष 2013 का प्रतिष्ठित ‘द बॉब्स’ पुरस्कार जीत लिया है। इस खबर से जिले में खुशी का माहौल है।
बेस्ट ऑफ ऑनलाइन एक्टिविज्म (बॉब्स) पुरस्कार जर्मनी के इंटरनेशनल मीडिया ब्रॉडकास्टर डायचे वैले ग्रुप ने 2004 में शुरू किया था। 2013 के पुरस्कार के लिए ऑन लाइन वोटिंग तीन अप्रैल से शुरू हुई। सात मई की दोपहर 12 बजे तक हुई वोटिंग में दुधवा लाइव को सबसे ज्यादा 48 फीसदी वोट मिले। वोटिंग और जूरी के फैसले से दुधवा लाइव को इस पुरस्कार के लिए चुना गया।
‘बेस्ट परसन टु फॉलो हिंदी’ श्रेणी में पुरस्कार के लिए चयनित दुधवा लाइव डॉट काम के संपादक केके मिश्रा का मुकाबला अपने ही देश के दस दूसरे हिंदी वेबसाइट के संपादकाें से था। पुरस्कार के लिए दुनिया भर की 14 भाषाओं में 4200 ब्लाग और वेबसाइट नामांकित की गईं थीं। 15 जूरी सदस्यों ने काफी मेहनत के बाद 364 ब्लागरों और वेबसाइट को अंतिम चरण के लिए चुना था।
विज्ञापन

0000
पुरस्कार लेने जर्मनी जाएंगे मिश्र
दुधवा लाइव के संपादक केके मिश्रा 18 जून, 2013 को जर्मनी के बान शहर में यह पुरस्कार प्राप्त करेंगे। पुरस्कार के लिए चुने जाने की सूचना उन्हें मंगलवार को ई-मेल के जरिए दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000
क्या है दुधवा लाइव
वेबसाइट जनवरी, 2010 में शुरू की गई थी। इसमें वन, पर्यावरण और वन्य जीवन के विभिन्न और समसामयिक मुद्दों को उठाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed