{"_id":"70-97271","slug":"Kushinagar-97271-70","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंसेफेलाइटिस से बच्ची की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंसेफेलाइटिस से बच्ची की मौत
Kushinagar
Updated Tue, 21 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
कोटवा बाजार। विकास खंड नेबुआ नौरंगिया के लक्ष्मीपुर उर्फ कुर्मीपट्टी गांव में लगभग डेढ़ माह से इंसेफेलाइटिस से पीड़ित चार वर्षीय बच्ची की रविवार को मौत हो गई। बच्ची के परिवार के लोग उसका इलाज महाराजगंज में करा रहे थे। कुछ दिन पहले स्वास्थ्य ठीक बताते हुए उसे अस्पताल घर भेज दिया गया था। घर आने के कुछ दिनों के बाद बच्ची को फिर से तेज बुखार हो गया।
लक्ष्मीपुर उर्फ कुर्मीपट्टी के टोला मिश्रौली निवासी अवधेश कुशवाहा की चार वर्षीय बेटी शिवानी को आठ सितंबर को तेज बुखार होने के बाद झटका आने लगा। परिवार के लोग उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र घुघली जोगिया ले गए। एक दिन भर्ती रखने के बाद डॉक्टर ने वहां से जिला अस्पताल महाराजगंज के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल के इंसेफेलाइटिस वार्ड में भर्ती शिवानी को 24 सितंबर को छुट्टी मिल गई। 15 अक्टूबर को अचानक फिर से तेज बुखार होने के साथ शिवानी की हालत गंभीर हो गई। परिवार के लोग उसे फिर जिला अस्पताल महाराजगंज ले गए। वहां एक दिन इलाज करने के बाद दूसरे दिन यह कहकर बच्ची को घर ले जाने के लिए कहा कि वह बचेगी नहीं। परिवार के लोग उसे घर ले आए और रविवार को उसकी मौत हो गई। इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी नेबुआ नौरंगिया एचके गौतम ने बताया कि आज जानकारी हुई है। कल वह टीम के साथ गांव में जाएंगे।