{"_id":"70-69077","slug":"Kushinagar-69077-70","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम भी जान गए वसूली का हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम भी जान गए वसूली का हाल
Kushinagar
Updated Sun, 28 Jul 2013 05:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाटा। निबंधन कार्यालय हाटा में घूसखोरी की कहानी डीएम तक पहुंच गई। शनिवार को वसूली का हाल डीएम ने मोबाइल पर सुना। कर्मचारी ने यह बगैर जाने वसूली की पूरी बात मोबाइल पर बता दी कि मोबाइल पर दूसरी तरफ डीएम हैं।
शनिवार को हाटा निवासी एक व्यक्ति निबंधन कार्यालय में बैनामा की नकल लेने गया। वह फीस पूछा तो कार्यवाहक सब रजिस्ट्रार ने एक सौ पचास रुपये की मांग की। अर्जी देने वाले ने एडीएम कुशीनगर के मोबाइल पर इसकी शिकायत की। उन्होंने पूरा मामला सुनने के बाद बगैर कुछ कहे फोन काट दिया।
इसके बाद उसने डीएम को फोन कर पूरी बात बताई। डीएम ने कार्यवाहक सब रजिस्ट्रार से बात कराने को कहा। फोन पर कार्यवाहक सब रजिस्ट्रार ने कहा कि 35 रुपये फीस है। अन्य खर्च भी तो है। पचास रुपये में कैसे नकल दी जा सकती है?
विज्ञापन
कार्यवाहक सब रजिस्ट्रार को यह जानकारी नहीं थी कि उसकी डीएम से बात हो रही है। यह सब होने के बाद डीएम ने नकल लेने वाले व्यक्ति से कर्मचारी के खिलाफ लिखित शिकायत देने को कहा।