फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन आज से चलेगी

ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन आज से चलेगी

Sat, 27 Apr 2013 05:30 AM IST
Kushinagar
Kushinagar Updated Sat, 27 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। कुशीनगर के लोगों को रेल सफर में कुछ राहत मिलने जा रही है। कारण यह है कि बहुप्रतीक्षित लंबी दूरी की एक ट्रेन शनिवार से चलेगी। पूर्वोत्तर रेलवे एक जोड़ी साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन चलाने जा रहा है। यह पडरौना होते हुए लखनऊ जाएगी।
विज्ञापन

कप्तानगंज-थावे बड़ी लाइन के उद्घाटन के बाद ही इस रूट पर लंबी दूरी की ट्रेन चलाने की मांग उठने लगी थी। रेल बजट के दौरान भी लोगों ने मांग की थी। अब एक ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन छपरा-लखनऊ चलने जा रही है। यह विशेष ट्रेन सीवान, पडरौना, कप्तानगंज और गोरखपुर होते हुए लखनऊ पहुंचेगी। रेलवे के अनुसार इस साप्ताहिक विशेष ट्रेन का संचालन केवल 30 जून तक किया जाएगा। पूर्वोत्तर रेलवे के अनुसार विशेष ट्रेन दोनों तरफ से दस-दस ट्रिप लगाएगी।
विज्ञापन

कांग्रेस के जिला मीडिया प्रभारी शमशेर मल्ल ने बताया कि केंद्रीय गृह राज्यमंत्री आरपीएन सिंह ने रेलवे बोर्ड के चेयरमैन विनय मित्तल को पत्र लिखकर लखनऊ तक ट्रेन चलाने की मांग की थी। दो माह के ट्रायल के लिए यह ट्रेन चलाई जा रही है। ताकि तकनीकी खामियों को दूर किया जा सके। उन्होंने बताया कि दो एक्सप्रेस ट्रेनों का भी रूट परिवर्तन किया जाना है, ताकि पडरौना से जा सकें। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री आरपीएन सिंह के पीआरओ रणजीत मिश्र ने बताया कि लंबी दूरी की और ट्रेनें चलाने का प्रयास किया जा रहा है। बहुत जल्द स्थायी ट्रेनें भी मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


साप्ताहिक ट्रेन कब-कब
05115 छपरा-लखनऊ जंक्शन : वाया सीवान-पडरौना-कप्तानगंज-गोरखपुर-लखनऊ (प्रत्येक शनिवार)
05116 लखनऊ-छपरा जंक्शन: प्रत्येक रविवार

प्रत्येक शनिवार को छपरा से लखनऊ
आगमन प्रस्थान
तमकुहीरोड: 20.39 बजे 20.41 बजे
पडरौना : 21.12 बजे 21.17 बजे
कप्तानगंज : 21.50 बजे 21.55 बजे
गोरखपुर : 22.35 बजे 22.45 बजे
इनसेट
प्रत्येक रविवार लखनऊ से छपरा
गोरखपुर 12.50 बजे 13.00 बजे
कप्तानगंज 13.40 बजे 13.45 बजे
पडरौना 14.15 बजे 14.20 बजे
तमकुहीरोड 14.50 बजे 14.52 बजे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed