फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   डोली से उतरने के चंद घंटे बाद ही दुल्हन की मौत

डोली से उतरने के चंद घंटे बाद ही दुल्हन की मौत

Tue, 29 Apr 2014 05:30 AM IST
Jalaun
Jalaun Updated Tue, 29 Apr 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
उरई (जालौन) डोली से उतरने के चंद घंटे बाद ही दुल्हन की मौत हो गई। इससे खुशियां मातम में बदल गईं। मंगल गीत की जगह परिजनों का करुण क्रंदन सुनाई देने लगा। बेटी की मौत की सूचना पाकर मायके वाले भी आ गए। पिता का कहना था कि उसकी बेटी को कई दिन से बुखार आ रहा था।
विज्ञापन

आटा थाना क्षेत्र के ग्राम उकासा निवासी गोविंद श्रीवास की शादी शनिवार को हमीरपुर जनपद के कुरारा के पतारा गांव निवासी मेवालाल की बेटी शोभा (18) से हुई थी। रविवार को बारात विदा होकर उकासा गांव लौटी। घर पर गीत संगीत का कार्यक्रम चल रहा था। मोहल्ले की महिलाएं भी दुल्हन देखने आई थीं। शाम तकरीबन सात बजे महिलाएं दूल्हा और दुल्हन को लेकर गांव में देवी-देवताआें का पूजन करने गईं थीं। इसी दौरान अचानक दुल्हन शोभा बेहोश होकर गिर पड़ी। पहले तो घरवालों ने समझा कि गर्मी की वजह से दुल्हन को चक्कर आ गया होगा। शोभा पर पानी छिड़ककर उसे होश में लाने की कोशिश की, लेकिन दुल्हन को होश नहीं आया तो ससुराल वाले उसे लेकर जिला चिकित्सालय पहुंचे। वहां इलाज के दौरान दुल्हन शोभा ने दम तोड़ दिया। दुल्हन की मौत की खबर मिलते ही मायके और ससुराल वालों में कोहराम मच गया। मायके वाले भी जिला अस्पताल आ गए। सूचना मिलते ही कुछ ही देर में पुलिस भी आ गई। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आटा थानाध्यक्ष बृजनेश सिंह का कहना है कि अभी किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है। अगर मायके वाले तहरीर देते हैं तो वे जांच कर कार्रवाई करेंगे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट हो जाएगी। शोभा के पिता मेवालाल का कहना है कि उसकी बेटी बीमार थी। उसे कई दिन से बुखार आ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed