{"_id":"7-15108","slug":"Hathras-15108-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिकंदराराऊ में दलित युवक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिकंदराराऊ में दलित युवक की हत्या
Hathras
Updated Mon, 23 Sep 2013 05:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिकंदराराऊ। कस्बा पुरदिलनगर निवासी 22 वर्षीय दलित देवेंद्र पुत्र सोरन सिंह का नहर खेरिया पुल रेलवे लाइन पर शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक शनिवार शाम को फोन आने पर सिकंदराराऊ आया था, लेकिन रात में घर नहीं लौटा। सुबह उसके मरने की खबर ही उसके घर पहुंची। हालांकि पुलिस हत्या और आत्महत्या के एंगल से मामले की जांच की रही है। उधर मृतक के पिता का कहना है कि उसके बेटे की हत्या की गई है। देवेंद्र पहले मूंगा मोती का कारीगर था, लेकिन मूगा मोती का काम करीब बंद होने की स्थित में वो मजदूरी पर निर्भर था। मृतक की छोटी बहन पूनम ने बताया कि शनिवार शाम किसी का फोन आया कि सिकंदराराऊ आ जाओ। जब वो जाने लगा तो पूछा गया कि खाना खाओगे या नहीं तो कह गया कि फोन से बता दूंगा। इसके बाद रात में फोन पर देवेंद्र ने कहा कि खाना बना लेना खाऊंगा, लेकिन वो लौट कर घर नहीं पहुंचा। सुबह उसकी मौत की खबर ही घर पर आई। देवेंद्र के बुजुर्ग पिता सोरन ने बताया कि हमारी किसी से दुश्मनी नहीं है, लेकिन मेरे पुत्र के समक्ष ऐसी कोई समस्या या तनाव नहीं था, जिसके कि चलते वो आत्म हत्या कर सकता है। निश्चित उसकी हत्या की गई है।
विज्ञापन