{"_id":"43-181700","slug":"Hamirpur-181700-43","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्याकांड के बाद गांव में दहशत भरा माहौल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्याकांड के बाद गांव में दहशत भरा माहौल
Hamirpur
Updated Wed, 14 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
भरुआसुमेरपुर (हमीरपुर)। रविवार की रात पंधरी गांव में हुई कामता प्रजापति की हत्या के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। सोमवार देर रात एक वाहन पर अज्ञात युवकों के गांव में घूमने से एक बार फिर लोगों में दहशत बढ़ गई। सूचना मिलने पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने अज्ञात युवकों की तलाश शुरू कर दी है।
पंधरी गांव में रविवार की रात मकान खरीदने को लेकर खुन्नस के कारण कामता प्रजापति की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। हत्यारोपी इमाम उसके पुत्र शानू, पुत्री परबीना को पुलिस ने रात में ही गिरफ्तार कर लिया था। मगर घटना के बाद से गांव में अभी भी दहशत का माहौल है। सुरक्षा के लिहाज से सुमेरपुर थाने के अलावा बिवांर, ललपुरा व सिसोलर का पुलिस बल गांव में तैनात कर दिया था। रात होते ही अज्ञात दो चार पहिया वाहनों में करीब एक दर्जन अज्ञात लोगों को गांव में घूमते देखा गया। जिससे लोगों में दहशत बढ़ गई। इसी बीच पुलिस को सूचना कर दी गई। थानाध्यक्ष जगदेव प्रसाद यादव मौके पर पहुंचे तब तक अज्ञात युवक गांव से बाहर जा चुके थे। गांव में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। वहीं थानाध्यक्ष कई बार पंधरी गांव में भ्रमण कर रहे है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित परिवार की वह पूरी सुरक्षा कर रहे हैं।