{"_id":"130-86717","slug":"Gonda-86717-130","type":"story","status":"publish","title_hn":"उल्टी और दस्त से बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उल्टी और दस्त से बच्चे की मौत
Gonda
Updated Sat, 11 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
गोंडा। मजरा इंदिरापारा में एक बच्चे की उल्टी और दस्त से मौत हो गई, जबकि गांव के सात लोग इससे पीड़ित हैं। शिकायत के बाद बुधवार को गांव पहुंची सीएचसी मुजेहना की टीम ने लोगों में दवाइयां बांटी। वहीं, सीएचसी मुजेहना के अधीक्षक बच्चे की मौत बुखार से होना मान रहे हैं।
देवरदा गांव के मजरा इंदिरापारा निवासी मंगल प्रसाद के चार वर्षीय बेटे ओंकार को तीन दिन पहले उल्टी और दस्त की शिकायत हुई। मंगल प्रसाद की मानें तो उन्होेंने ओंकार का इलाज निजी डॉक्टर से कराया। फिर भी कोई सुधार नहीं हुआ। मंगलवार रात ओंकार की तबियत ज्यादा खराब हो गई और उसने दम तोड़ दिया। वहीं, गांव के कृष्ण कुमार, ईश्वर सरन, रामदेव, लल्लू, बड़का, मटखन्ना व रामसुरेश भी उल्टी-दस्त से पीड़ित हैं। गांव निवासी हियुवा ब्लॉक अध्यक्ष उमाशंकर तिवारी की शिकायत पर बुधवार को गांव पहुंची सीएचसी मुजेहना की टीम ने दवाइयां बांटी। सीएचसी मुजेहना के अधीक्षक डॉ. विवेक मिश्र का कहना है कि बच्चे की मौत बुखार से हुई है।