{"_id":"130-83959","slug":"Gonda-83959-130","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिमागी बुखार से बच्चे की मौत, चार बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिमागी बुखार से बच्चे की मौत, चार बीमार
Gonda
Updated Mon, 18 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
कुड़ासनबाजार (गोंडा)। शनिवार की रात मनकापुर के टीकापुरवा गांव निवासी भारत मौर्या के आठ साल के बेटे बिपिन मौर्या की इलाज को लखनऊ ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। वहीं टीकापुरवा के राजस्व ग्राम तेंदुआ में भी इस दिमागी बुखार से चार अन्य बच्चे पीड़ित बताए जा रहे हैं। लेकिन अभी तक गांव में इलाज के लिए डॉक्टरों की टीम नहीं पहुंची है।
कोतवाली मनकापुर के टीकापुरवा गांव में रहने वाले भारत मौर्या के आठ साल के बेटे बिपिन को तीन-चार दिन पहले तेज बुखार आया था। कई जगह इलाज के बाद भी कोई फर्क नहीं पड़ा। वह अपने बेटे को लेकर मुख्यालय के एक अस्पताल गए। जहां से डॉक्टर आरएन पाण्डेय ने दिमागी बुखार होने पर उनके बेटे को लखनऊ रिफर कर दिया। भारत बेटे को लेकर लखनऊ आ रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। टीकापुरवा गांव से ही कुछ दूर बसे इसी के राजस्व गांव तेंदुआ में बुखार से ओंकार पांडेय का बेटा शिवम, शुभम, ज्योति व शिवानी (7) भी पीड़ित हैं। तेंदुआ गांव निवासी घनश्याम शुक्ला ने बताया कि सूचना के बाद भी सीएचसी मनकापुर से डॉक्टरों की कोई टीम गांव नहीं पहुंची है। सीएमओ डॉ. जेपी गुप्त ने बताया कि मामले की जानकारी उन्हें मिली है, जिसे तत्काल दिखवाया जा रहा है।