{"_id":"a13ce2f4-65fb-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"gonda-district-judge-accused-of-molesting-teenager","type":"story","status":"publish","title_hn":"जज ने चैंबर में बुलाकर किशोरी से कहा, कपड़े उतारो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जज ने चैंबर में बुलाकर किशोरी से कहा, कपड़े उतारो
गोंडा/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 24 Jan 2013 04:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के गोंडा जिले में एक जज पर 13 साल की एक किशोरी के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है। किशोरी के परिजनों ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। जज की गिरफ्तारी की मांग को लेकर वकीलों ने बुधवार को कोर्ट का बहिष्कार किया और जज के चैंबर में तोड़फोड़ की।
विज्ञापन
परिजनों ने अपनी शिकायत में कहा कि एक मामले में जज ने यह जांचने के लिए कि उनकी बेटी नाबालिग है या नहीं, उसके कपड़े उतरवाए और उसके साथ छेड़छाड़ की। वहीं 21 साल की एक अन्य महिला ने भी आरोप लगाया कि जज ने उसके साथ भी उसी दिन अंपने चैंबर में छेड़छाड़ की। महिला के मना करने और शोर मचाने पर मजिस्ट्रेट ने उसका 'बयान खराब करने' की धमकी तक दे डाली। हालांकि महिला ने पुलिस से इस मामले की शिकायत नहीं की।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह जज इन दोनों महिलाओं के अपहरण के मामले की सुनवाई कर रहा था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जज के खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए उसे इलाहाबाद हाईकोर्ट से अनुमति लेनी होगी, जिसका इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन