फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   जोनिहां में विचित्र बुखार से दो की मौत

जोनिहां में विचित्र बुखार से दो की मौत

Tue, 28 Oct 2014 05:32 AM IST
Fatehpur
Fatehpur Updated Tue, 28 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
जोनिहां(बिंदकी)। खजुहा विकास खंड के जोनिहां क्षेत्र में कई गांव में विचित्र बुखार की बीमारी के शिकार हुए दो की मौत हो गई। जबकि कई लोग बुखार की चपेट में हैं। दो लोगों की हालत गंभीर होने पर कानपुर ले जाया गया, जहां वह जीवन और मौत से संघर्ष कर रहे हैं। इस बुखार से क्षेत्र मेें दहशत फैली है, एएनएम के माध्यम से प्रधान पति ने पीएचसी में सूचना भिजवाई, लेकिन डाक्टरों की टीम नहीं पहुंची। विगत एक माह के अंतराल में जोनिहां, समसपुर, बेहटा के ग्रामीण इस विचित्र बुखार की चपेट में हैं, जिसमें अभी तक समसपुर निवासी 35 वर्षीय संजय कुमार पांडेय की कानपुर नर्सिंग होम में, बेहटा निवासी 32 वर्षीय रामप्रकाश द्विवेदी पुत्र विष्णुदत्त द्विवेदी की लखनऊ पीजीआई में मौत हो चुकी है। अन्य इस बीमारी की चपेट में आए जोनिहां निवासी डा. विपुल विश्वास, सूरज गुप्ता आदि का उपचार कानपुर के नर्सिंग होम में चल रहा है। बेहटा निवासी मृतक के पिता विष्णुदत्त द्विवेदी ने बताया कि उपचार के दौरान डाक्टरों ने बताया कि इस बुखार से प्लैटलेट्स की कमी आ जाने के कारण मौत हुई है। उधर, प्रधान पति विजय अगिभनहोत्री ने बताया कि एएनएम सरोज के माध्यम से पीएचसी खजुहा को सूचना भेजी गई है लेकिन अभी तक कोई डाक्टरों की टीम नहीं आई है। जोनिहां की मायादेवी गु़प्ता पत्नी सुरेश के अलावा समसपुर, बेंहटा में कई लोग बुखार की चपेट में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed