फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   गर्मी में बढ़ा डायरिया का प्रकोप, महिला की मौत

गर्मी में बढ़ा डायरिया का प्रकोप, महिला की मौत

Sat, 17 May 2014 05:30 AM IST
Bulandshahr
Bulandshahr Updated Sat, 17 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
सिकंदराबाद। भीषण गर्मी के चलते डायरिया ने पांव पसारना शुरू कर दिया है। डायरिया के चलते एक महिला की मौत हो गई। निजी और सरकारी अस्पतालों में उल्टी, दस्त, वायरल बुखार आदि के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इलाज के साथ-साथ चिकित्सक इससे बचाव के लिए सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

सराय झाझन निवासी कुंती (45) पत्नी जगदीश पिछले दो दिनों से उल्टी-दस्त से ग्रसित थी। बृहस्पतिवार सुबह परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन शाम को उसकी हालत काफी गंभीर हो गई तो चिकित्सकों ने उसे बुलंदशहर जिला अस्पताल के ले रेफर कर दिया। जहां ले जाने के दौरान रास्ते में कुंती की मौत हो गई। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने निजी अस्पताल के चिकित्सकों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। बे मौसम बारिश, धूप और गर्मी से डायरिया, बुखार, आदि रोगियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सरकारी अस्पताल में रोजाना मरीजों की लाइन लग रही है। डॉ नरेंद्र कुमार ने बताया कि इस मौसम में लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। बच्चे और बड़े सभी खानपान पर विशेष ध्यान रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed