फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   स्वास्थ्य टीम न पहुंचने से भड़के ग्रामीण

स्वास्थ्य टीम न पहुंचने से भड़के ग्रामीण

Mon, 15 Sep 2014 05:30 AM IST
Barabanki
Barabanki Updated Mon, 15 Sep 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
सिद्धौर (बाराबंकी)। ग्राम पंचायत गुमटा में बुखार से पीड़ित तीन बच्चों की जान जा चुकी है और कई लोग पीड़ित हैं। इसकी सूचना के बाद भी स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव नहीं पहुंची। इससे रविवार को ग्रामीणों का आक्रोश भड़क गया। वे स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ सड़क पर उतर आए और प्रदर्शन किया। सीएमओ के दुबारा निर्देश पर जब डॉक्टरों की टीम गांव पहुंची तब जाकर प्रदर्शन कर रहे लोग शांत हुए।
विज्ञापन

क्षेत्र की ग्राम पंचायत गुमटा में बुखार की चपेट में आकर अयूब के 11 वर्षीय पुत्र की कुछ दिनों पूर्व मौत हो गई थी। यही नहीं तीन दिन पूर्व बदरूद्दीन के दो वर्षीय पुत्र अल्केज की मौत जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में हो गई। उसी रात मुकुल के पुत्र हसनैन (3) ने भी दम तोड़ दिया। इसके अलावा गांव के कई लोग अभी भी बुखार से पीड़ित हैं। इसकी जानकारी ग्राम प्रधान निहाल खां ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोठी पर दी। तीन बच्चों की मौत और कई लोगों के पीड़ित होने के बाद भी डॉक्टरों की टीम गांव नहीं पहुंची। मामले की शिकायत प्रधान ने सीएमओ से की जिस पर सीएमओ डॉ. आनंद ओझा ने शनिवार को गांव में टीम भेजने का आश्वासन दिया था। इसके बाद भी डॉक्टर गांव नहीं पहुंचे। इससे नाराज ग्रामीणों ने रविवार को गांव के बाहर ही प्रदर्शन शुरू कर दिया और डॉक्टराें की टीम गांव बुलाने की मांग करने लगे। जानकारी पर सीएमओ ने पीएचसी सिद्धौर प्रभारी डॉ. राजीव को गांव में टीम भेजने के निर्देश दिए। डॉ. मनोज सिंह के साथ अन्य स्वास्थ्यकर्मी दोपहर करीब 12 बजे गांव पहुंचे। तब जाकर प्रदर्शन कर रहे लोग शांत हुए। डॉक्टर ने बुखार से पीड़ित प्रिंस (4), मोहम्मद कैफ (5), रूबी (3), नब्बू खां (9), नाजिया बानो (12) चंदन (5) सादिक (7), राधा (4) रानी (6) सुरसती देवी (8 माह) जफरुद्दीन (5) समेत करीब 45 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं दीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed