{"_id":"41-182286","slug":"Banda-182286-41","type":"story","status":"publish","title_hn":"डायरिया व बुखार से दो और मौतें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डायरिया व बुखार से दो और मौतें
Banda
Updated Mon, 19 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
बांदा। भीषण गर्मी में संक्रामक बीमारियों से मौत का सिलसिला थम नहीं रहा है। रविवार को डायरिया पीड़ित एक और वृद्ध की अस्पताल में मौत हो गई। वहीं शनिवार को बुखार से पीड़ित किशोर ने इलाज दौरान दम तोड़ दिया। डायरिया और बुखार से पीड़ित 20 नए मरीजों को जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
सिंधनकलां (पैलानी) निवासी वृद्ध रामसेवक (65) रविवार को दोपहर परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। वहीं शनिवार की रात गिरधारी का पुरवा (बिसंडा) निवासी सुक्खू (16) पुत्र राजकुमार ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने उसे बृहस्पतिवार को बुखार से पीड़ित अवस्था में यहां भर्ती कराया था। उधर, रविवार को बुखार से पीड़ित सगुफ्ता (15) खाईंपार, सुनीता (30) जेल रोड, रामनरेश (27) छेहरावं, राजेश (23) गौरीकला और डायरिया से पीड़ित पूजा (19) परसुराम तालाब, सोनी (11) कालूकुआं, शिवम (13) स्वराज कालोनी, जगदेव (50) गायत्री नगर, कैलशिया (40) भरुवा सुमेरपुर, ममता (35) मुरवां, हफसन (11) छनेहरा, एक वर्षीय पुष्पेंद्र (महुआ), दिव्यांशु (5) महोखर, रोशनी (40) गुरेह, अनुज (3) टिकरी समेत 20 नए मरीजों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गौरतलब है कि डायरिया से अब तक 4 और बुखार से एक मौत हो चुकी हैं। जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ. विनीत सचान ने बताया कि कड़क धूप व भीषण गर्मी की वजह से संक्रामक बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। उन्होंने लोगों को एहतियात बरतने और खान-पान में सावधानी की सलाह दी है।