{"_id":"41-153283","slug":"Banda-153283-41","type":"story","status":"publish","title_hn":"धारदार हथियारों से दलित की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धारदार हथियारों से दलित की हत्या
Banda
Updated Wed, 02 Oct 2013 05:39 AM IST
विज्ञापन
बबेरू। घर से तीन दिन पूर्व लापता हुए दलित युवक की हत्या कर लाश तालाब किनारे फेंक दी गई। जिस्म पर जगह-जगह धारदार हथियार के निशान थे। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। घटना की वजह प्रेम प्रसंग को लेकर पुरानी रंजिश बताई गई है।
कोतवाली क्षेत्र के पतवन गांव का मूलचंद्र (25) पुत्र रामाधार रैदास 27 सितंबर की शाम शौच के लिए गांव के बाहर गया था। सोमवार को शाम खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने मिहिडेवरा तालाब घाट पर उसकी लाश पड़ी देखी। खबर मिलने पर घरवालों ने लाश की शिनाख्त की। गला, सिर व कई जगह धारदार हथियार के निशान थे। जंगली जानवरों ने लाश क्षत-विक्षत कर दी थी। पुलिस ने पंचनामा कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक के बड़े भाई गेंदालाल ने गांव के रामस्वरूप व राजाराम पुत्र परसन और श्रवण कुमार व पुत्र रामस्वरुप के खिलाफ हत्या कर लाश तालाब में फेंकने का मुकदमा दर्ज कराया है। उधर, नरैनी विधायक जीसी दिनकर ने पुलिस क्षेत्राधिकारी के साथ रात को ही घटनास्थल का जायजा लिया। मंगलवार को जिलाधिकारी भूपेंद्र एस चौधरी व पुलिस अधीक्षक उदय शंकर जायसवाल पतवन गांव पहुंचे और मृतक के परिजनों को न्याय का भरोसा दिया।
विज्ञापन
प्रेम प्रसंग में जेल जा चुका था
बबेरू। परिजनों के मुताबिक मूलचंद्र को प्रेम प्रंसग के पीछे जान गंवानी पड़ी। 4 साल पहले सजातीय युवती से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। जानकारी होने पर ग्रामीणों व सजातीय लोगों ने दोनों परिवारों को शादी के लिए राजी कर युवती को मूलचंद्र के साथ उसके घर भेज दिया। यह बात युवती के खानदान के कुछ लोगों को नागवार गुजरी और रात में ही पुलिस लेकर मूलचंद्र के घर छापा डलवा दिया। पुलिस युवती को अपने साथ ले गई। उधर, युवती के पिता ने मूलचंद्र, संतकुमार वर्मा व बलवीर सिंह के खिलाफ बलात्कार का मुकदमा दर्ज करा दिया। इस मामले में तीनों को 11 माह जेल में बिताने पड़े। इसी बीच परिजनों ने युवती का विवाह कमासिन ब्लाक के गांव में कर दिया। मूलचंद्र समेत तीनों आरोपी इस समय जमानत पर थे। मुकदमा अदालत में विचाराधीन है।