{"_id":"41-152059","slug":"Banda-152059-41","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने दलित के घर में की फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाशों ने दलित के घर में की फायरिंग
Banda
Updated Wed, 25 Sep 2013 05:38 AM IST
विज्ञापन
बबेरू। मरका रोड करुइहा पुरवा में असलहाधारी बदमाशों ने दलित के घर में घुसकर फायरिंग की। पड़ोसियों की ललकार पर बदमाश भाग निकले। घटना से सभी दहशत में हैं। इसके पूर्व चोरी का पुलिस अब तक खुलासा नहीं कर पाई।
अवधेश पुत्र शिवशरण रैदास ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि रविवार की रात असलहों से लैस लगभग 7-8 बदमाश चहारदीवारी फांदकर आंगन में आ गए और जीने से छत पर चढ़कर फायरिंग शुरू कर दी। शोर मचाने पर मोहल्ले के लोग इकट्ठा होते देख बदमाश भाग निकले। इसके पूर्व 10 सितंबर की रात बदमाश घर में घुसकर अलमारी से 70 हजार रुपये नगद व जेवरात ले गए थे। रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद पुलिस घटना का खुलासा नहीं कर पाई है। इसी मोहल्ले के मदन पुत्र रामपाल के घर से चोर लगभग 50 हजार रुपये का सामान उठा ले गए थे। इसका भी अभी तक पुलिस खुलासा नहीं कर पाई। चोरी व बदमाशों की फायरिंग से मोहल्ले में दहशत है।