{"_id":"41-145865","slug":"Banda-145865-41","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलित के घर दबंगों का धावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दलित के घर दबंगों का धावा
Banda
Updated Mon, 12 Aug 2013 05:35 AM IST
विज्ञापन
बांदा। पड़ोसी दबंग युवकों ने दलित के घर धावा बोलकर हवाई फायरिंग से दहशत फैला दी। चार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना खाईंपार की है। शनिवार की देर रात भजन के घर पांच-छह युवकों ने धावा बोल दिया। कई राउंड फायरिंग की। भजन ने छिपकर जान बचाई। कोतवाली वरिष्ठ उप निरीक्षक कृष्णवीर सिंह ने फायरिंग की बात गलत बताई। कहा, मामला उधारी के लेन-देन का बताया जा रहा है। जांच की जा रही है। एक दूसरी घटना में कालिंजर क्षेत्र के परसहर गांव में शनिवार शाम भानु प्रताप (50) को दो बड़े भाइयों ने लाठियों से पीटकर लहूलुहान कर दिया। ब्यूरो
विज्ञापन