फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   युवतियों से दुष्कर्म का प्रयास

युवतियों से दुष्कर्म का प्रयास

Fri, 20 Sep 2013 05:37 AM IST
Ballia
Ballia Updated Fri, 20 Sep 2013 05:37 AM IST
विज्ञापन
नगरा। क्षेत्र स्थित एक गांव में बुधवार देर शाम दो दलित युवतियों के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया। घटना उस वक्त हुई जब युवतियां शौच के लिए जा रही थीं। वहां आरोपियों ने उन्हें जबरदस्ती खींचकर अपने साथ ले जाने का प्रयास किया। युवतियों के शोर मचाने पर ग्रामीण पहुंच गए और आरोपी अपनी कोशिश में कामयाब नहीं हो सके। जाते-जाते उन्होंने ग्रामीणों के साथ मारपीट भी की। इसमें पांच लोग घायल हो गए। पीड़ितों की ओर से थाने में तहरीर दी गई है। खबर लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं हो सका था। उधर पुलिस इसे दुष्कर्म की कोशिश का मामला न मानकर मारपीट की घटना बता रही है।
विज्ञापन

नगरा स्थित एक गांव की दो दलित युवतियां शौच के लिए बुधवार देर शाम खेत की ओर जा रही थी। पीड़ितों का आरोप है कि रास्ते में पहले से ही कुछ युवक खड़े थे। उन्होंने पहले युवतियों पर छींटाकशी की और फिर युवतियों को जबरदस्ती खींचकर एकांत की ओर ले जाने लगे। युवतियों के शोर मचाने पर गांव के कुछ लोग घटनास्थल पर भागकर पहुुंचे तो आरोपी उन से भिड़ गए। उन्हेें मारपीटा और फिर घायल कर भाग निकले।
विज्ञापन

घायलों में विरानी(65), वीरेंद्र, छोटे लाल, मीना, अशोक शामिल हैं। बाद में मौके पर पहुंचे अन्य गांव वालों ने इनका उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित युवतियां गुरुवार तड़के ही परिवार संग थाने पहुंची और पुलिस को घटना की जानकारी देते हुए रिपोर्ट दर्ज करने को तहरीर सौंपी। हालांकि खबर लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं

किया जा सका था। पीड़ितों का आरोप है कि पुलिस ने उनकी लिखी तहरीर न लेकर अपने हिसाब से थाने में ही तहरीर लिखवाई। आरोप ये भी है कि पुलिस मुकदमा दर्ज करने की जगह सुलह कराने में लगी हुई है। इसका पीड़ित पक्षों पर दबाव भ्ाी बनाया जा रहा है। इस मामले मेंे पूछने पर थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने बताया कि कि मामला दुष्कर्म के प्रयास का नहीं बल्कि मारपीट का है। मामूली बात पर ही दाे पक्ष आपस में भिड़े थे। वैसे उनका ये भी कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही। जांच के बाद ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा। जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि पुलिस के इस रवैये से गांव वालाें मेंे नाराजगी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed