{"_id":"131-85641","slug":"Bahraich-85641-131","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार से पांच मरीजों ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार से पांच मरीजों ने तोड़ा दम
Bahraich
Updated Wed, 17 Sep 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
बहराइच। तराई में संक्रामक रोगों का प्रकोप जानलेवा बना हुआ है। मंगलवार को जिला अस्पताल में इलाज के दौरान बुखार पीड़ित पांच और मरीजों ने दम तोड़ दिया। जबकि विभिन्न संक्रमण से पीड़ित और 24 रोगी भर्ती करवाए गए हैं। इनमें दो की हालत गंभीर है।
नवाबगंज थाना अंतर्गत बेलभरिया गांव निवासी सोहरा (26) को बुखार की शिकायत थी। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार की सुबह सोहरा की इलाज केे दौरान मौत हो गई। डॉक्टरों ने लक्षणों के आधार पर दिमागी बुखार की पुष्टि की है। इसी तरह कैसरगंज थाना अंतर्गत चकपिहानी गांव की रंजना (20), फखरपुर क्षेत्र के बसनेरा गांव निवासी नरेंद्र वर्मा (38), नगर कोतवाली अंतर्गत सखैय्यापुरा मोहल्ला निवासी पुत्तन (45) ने भी मंगलवार को जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। डॉक्टरों का कहना है कि रोगियों को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया है। उधर, मंगलवार को जिला अस्पताल में बुखार, डायरिया व अन्य संक्रामक रोगों से पीड़ित और 24 रोगी भर्ती करवाए गए हैं। इनमें जितेंद्र (2) गुदड़ी, नियाज (3) नाजिरपुरा की हालत नाजुक बताई गई है।