फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   बुखार से मासूम समेत 8 की मौत

बुखार से मासूम समेत 8 की मौत

Fri, 30 May 2014 05:30 AM IST
Bahraich
Bahraich Updated Fri, 30 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
बहराइच। बुखार जानलेवा बना है। गुरुवार को जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मासूम समेत आठ और लोगों की बुखार से मौत हो गई। इनमें एक श्रावस्ती व एक कोलकाता का निवासी है। उल्टी-दस्त, खांसी, जुकाम व बुखार समेत अन्य संक्रामक बीमारियों से पीड़ित 42 और रोगी भर्ती हुए हैं। बुखार पीडि़त चार गंभीर हैं।
विज्ञापन

तराई में बुखार से होने वाली मौतों पर स्वास्थ्य विभाग अंकुश नहीं लगा पा रहा है। गर्मी के साथ ही संक्रामक रोगों का प्रकोप फैलने से पूर्व न तो एहतियात बरते जा रहे हैं और न ही टीकाकरण का अभियान तेजी पकड़ रहा है। नतीजा हर दिन अस्पताल में बेहतर इलाज की आस में पहुंचने वाले बुखार से पीड़ित रोगी काल के गाल में समा रहे हैं। श्रावस्ती के बालापुर गांव निवासी सूरज (2) को बुखार की शिकायत पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां गुरुवार सुबह उसकी मौत हो गई। इसी तरह मोतीपुर थाना अंतर्गत लौकाही गांव निवासी मुन्ना (36), बेझा धरमपुर गांव निवासी रामकुवांरी (35), नवाबगंज थाना अंतर्गत बसनगांव निवासी पुत्तूराम (35), हरदी थाना अंतर्गत सिपहिया प्यूली गांव निवासी पवन कुमार (32), फखरपुर थाना अंतर्गत प्रसादपुरवा गांव निवासी दुलारे (55) व दरगाह थाना अंतर्गत डिगिहा चौराहा निवासी राजाबाबू (36) ने भी गुरुवार को अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा है। सभी बुखार की शिकायत पर अस्पताल पहुंचे थे।
विज्ञापन

उधर, गाजी की दरगाह पर जियारत करने आई कोलकाता के हाबड़ा थाना अंतर्गत बरगछिया गांव निवासी पूजा (45) ने भी गुरुवार को जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा। वह बुखार से पीड़ित थी। गुरुवार को भर्ती होने वाले 42 मरीज संक्रामक रोगों से पीड़ित हैं। इनमें आकाश (9) नानपारा, विशाल (1) गिलौला, आदर्श (10) मोतीपुर व अजय कुमार (3) हरदी की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed