{"_id":"131-74801","slug":"Bahraich-74801-131","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार से दो महिलाओं समेत चार की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार से दो महिलाओं समेत चार की मौत
Bahraich
Updated Thu, 27 Feb 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
बहराइच। तराई में मौसम की उठापटक बुखार व डायरिया का सबब बनी हुई है। बुधवार को जिला अस्पताल में इलाज के दौरान बुखार व डायरिया से ग्रसित दो महिलाओं समेत चार रोगियों की मौत हो गई। जबकि विभिन्न संक्रामक रोगों से पीड़ित और 29 रोगी भर्ती हुए हैं। इनमें चार की हालत गंभीर बनी हुई है।
तराई में मौसम पल-पल बदल रहा है। रात में हो रही ठंड और दिन में गर्मी संक्रामक रोगों का सबब बन गई है। गिलौला के रायपुर गांव निवासी अनीता (30) को कई दिनों से बुखार की शिकायत थी। उसे मंगलवार को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। लेकिन इलाज के दौरान देर रात अनीता की मौत हो गई। इसी तरह फकरीचक दरगाह निवासी बसंत लाल (50), कोतवालीदेहात गोदियापुर निवासी राजकुमारी (60) और हरैया गांव निवासी संगीता (59) ने बुधवार को भोर में जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा है। सभी को बुखार व डायरिया तथा संास लेने में हो रही तकलीफ होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आपातकालीन कक्ष के चिकित्सकों का कहना है कि रोगियों को अस्पताल बेहद गंभीर हालत में लाया गया था। उधर, बुधवार को जिला अस्पताल में इलाज के विभिन्न रोगों से पीड़ित और 29 रोगी भर्ती करवाए गए हैं। इनमें रामचंदर (2) फखरपुर, चीना (1) सोनवा, अर्जुन (3) बलरामपुर व सुनील कुमार (3) मिहींपुरवा की हालत गंभीर
बताई गई है।