{"_id":"131-74694","slug":"Bahraich-74694-131","type":"story","status":"publish","title_hn":"डायरिया-बुखार से चार की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डायरिया-बुखार से चार की जान गई
Bahraich
Updated Tue, 25 Feb 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
बहराइच (ब्यूरो)। मौसम में उतार-चढ़ाव संक्रमण का वाहक बना है। बुखार व डायरिया की चपेट में आकर चार रोगियों की रविवार रात मौत हो गई। विभिन्न बीमारियों से पीड़ित 24 और रोगी भर्ती हुए हैं, जिनमें छह की हालत नाजुक है।
गिलौला निवासी रामकिशोरी (60) व बलरामपुर के जरवा निवासी जगरानी (40) पत्नी जमुना प्रसाद को बुखार व उल्टी-दस्त की शिकायत पर रविवार शाम जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान देर रात दोनों ने दम तोड़ दिया। उधर, खैरीघाट के दीवानपुरवा निवासी जवाहिर (40) व दरगाह निवासी सूफिया (4) को तेज बुखार होने पर परिवारीजनों ने रविवार देर रात जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान सोमवार भोर में जवाहिर और सूफिया की मौत हो गई। डॉक्टरों के मुताबिक दोनाें को बुखार के साथ झटके और बेहोशी की भी शिकायत थी। उधर सोमवार को बुखार, उल्टी व दस्त से ग्रसित आर्या (8), हंसलाल (एक), उजमा (10), खुशबू (एक), रितिक (7) व राजू (2) समेत 24 को भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।