{"_id":"56-97398","slug":"Azamgarh-97398-56","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकी घटनाओं में जिले के 25 युवक बन चुके हैं आरोपी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकी घटनाओं में जिले के 25 युवक बन चुके हैं आरोपी
Azamgarh
Updated Mon, 20 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
आजमगढ़। जनपद का नाम कई बार विस्फोट और आतंकी घटनाओं के बाद सुर्खियों में आया। कई आतंकी घटनाओं के बाद सीबीआई से लेकर जांच एजेंसियां आजमगढ़ का नाम मामले से जोड़ती रही हैं। यहां आकर पूछताछ की। अब तक जनपद के 25 युवा ऐसी घटनाओं में आरोपी बनाए गए हैं। इनमें से आतिफ और साजिद दिल्ली के बटलाकांड में मारे गए। बम ब्लास्ट के आरोपों में 15 युवक देश के विभिन्न जेलों में बंद हैं। जबकि नामजद आठ युवकों को पुलिस तलाश कर रही है।
फरार घोषित किए जाने वालों में संजरपुर निवासी मोहम्मद खालिद, डा.शहनवाज, मोहम्मद साजिद (बड़ा साजिद), अबू राशिद, नगर के गुलामी का पूरा निवासी मिर्जा सादाब बेग, असदुल्लाह अख्तर, नसीरपुर गांव निवासी मोहम्मद आरिज, तकिया हुसैनाबाद फरिहां निवासी मोहम्मद वासिफ का नाम शामिल है।
इसके अलावा गिरफ्तार हकीम तारिक, सैफ, आरिफ, सलमान सहित 15 युवक देश केविभिन्न जेलों में बंद हैं। गिरफ्तार हकीम तारिक को लखनऊ, फैजाबाद, गोरखपुर कचहरी बम ब्लास्ट का आरोपी बनाया गया है। बता दें कि गोरखपुर विस्फोट कांड में पुलिस न्यायालय में आरोप पत्र प्रस्तुत कर चुकी है। लेकिन कोर्ट में अभी तक आरोप तय नहीं हो सका है। जबकि बटलाकांड में दिल्ली से गिरफ्तार सैफ पर दिल्ली, जयपुर, अहमदाबाद, यूपी में हुए ब्लास्ट का आरोप है। इसक्रम में आरिफ को अहमदाबाद, यूपी में हुए ब्लास्ट में पुलिस ने दोषी बनाया है।
विज्ञापन
सलमान जयपुर, अहमदाबाद, दिल्ली में हुई आतंकी घटनाओं में आरोपी है और जेल में है। बताते चलें कि 19 सितंबर 2008 को दिल्ली के बटलाहाउस कांड का मामला इस समय अंतिम चरण में पहुंच चुका है। इसीक्रम में जयपुर विस्फोट कांड का कोर्ट में लंबित मामला समाप्ति की ओर है। इसमें गवाही हो चुकी है। इसीक्रम में दिल्ली और अहमदाबाद विस्फोट का मामला कोर्ट में पहुंच चुका है। लेकिन अभी यह मामला शुरुआती दौर में है।