फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   पुल निर्माण्ा में देरी, निकाला जुलूस

पुल निर्माण्ा में देरी, निकाला जुलूस

Mon, 20 May 2013 05:30 AM IST
Azamgarh
Azamgarh Updated Mon, 20 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
आजमगढ़। गोदामघाट-बागलखरांव संपर्क सेतु के निर्माण में सेतु निगम द्वारा की जा रही देरी के विरोध में रविवार को तमसा बचाओ आंदोलन के बैनर तले बागलखरावं वासियों ने जुलूस निकाला। परिवहन मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव के आवास के सामने पहुंच नारेबाजी की और सेतु निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने कहा कि बागलखरांव, एकरामपुर आदि गांवों के हजारों लोग नाव से तमसा नदी पार करके गोदामघाट होकर शहर पहुंचते हैं। ग्रामवासियों का रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य सबकुछ एक नाव के सहारे है। ग्रामीणों ने कहा कि बाढ़ के दिनों में इन गांव की स्थिति काफी दयनीय हो जाती है। इसी के साथ ही दूसरी तरफ नगर के पश्चिम तरफ नदी होने से नगर का विकास और विस्तार अवरुद्ध हो गया है। इसके लिए गोदामघाट-बागलखरांव संपर्क सेतु की मांग विगत लगभग एक वर्ष से उठाई जा रही है। डा. सुजीत भूषण ने कहा कि इस संबंध में परिवहन मंत्री ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही इसे मूर्त रूप दिया जाएगा। प्रदर्शन करने के दौरान प्रमोद सोनकर, नजीर अहमद मंसूरी, मुश्ताक अहमद, डा. एआर भारती, रामअधार मौर्य, नरायन यादव, हरश्चिंद्र यादव, साहबदीन यादव, राधे विश्वकर्मा, रामलगन, शकील अहमद, राजेंद्र यादव, नेसार खान, अज्जू, रेयाज खान, राजू अहमद, इब्राहिम, सविता देवी, कमलेश यादव, मुनरी देवी, बासदेव यादव, आशा विश्वकर्मा, माधुरी, अबरार, मुन्ना, सत्येंद्र, शंकर राम आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed