{"_id":"56-97388","slug":"Azamgarh-97388-56","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाय पीने निकले अधेड़ को ट्रक ने कुचला, बेटा गंभीर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाय पीने निकले अधेड़ को ट्रक ने कुचला, बेटा गंभीर
Azamgarh
Updated Mon, 20 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
ठेकमा। बरदह थाना के मिर्जा जगदीशपुर गांव के पास रविवार की अल सुबह भीषण सड़क दुर्घटना में मिर्जा जगदीशपुर गांव निवासी रमेश की मौत हो गई। जबकि उसका पांच वर्षीय पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से नाराज ग्रामीणों ने रमेश के परिजनों को आर्थिक सहायता देने की मांग करते हुए सड़क जाम कर दिया। लोगों का रोष देख मौके पर पहुंचे एसडीएम, विधायक समेत अधिकारियों ने मांगों को पूरा करने का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया। जाम लगने से जौनपुर-आजमगढ़ मार्ग पर चार घंटे यातायात व्यवस्था प्रभावित रही।
पेशे से डीजल इंजन मैकेनिक रमेश विश्वकर्मा( 40) पुत्र रामब्रत विश्वकर्मा प्रति दिन सुबह अपने पांच वर्षीय बेटे को साथ लेकर घर से थोड़ी दूरी पर स्थित चाय की दुकान पर चाय पीने को जाता था। नित्य की भांति रविवार की सुबह भी वह बेटे को गोद में लेकर चाय की दुकान पर जाने के लिए निकला। इसी बीच आजमगढ़ की तरफ से आ रहा ट्रक अनियंत्रित हो गया। सड़क के किनारे स्थित शीशम के पेड़ से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि पेड़ जड़ से उखड़ गया। इसके बाद भी ट्रक आगे बढ़ता रहा और पटरी पर चले रहे रमेश को कुचलते हुए निकल गया। हादसे में रमेश की तो मौके पर मौत हो गई।
जबकि उसका पांच वर्षीय पुत्र ऋषभ गंभीर रूप से घायल हो गया। लोग जबतक मौके पर पहुंचे, चालक ट्रक छोड़ फरार हो चुका था। घटनास्थल से महज पांच सौ मीटर दूरी पर मौजूद पुलिस चौकी से किसी के मौके पर न पहुंचने से नाराज लोगों ने सड़क जाम कर दिया। साथ ही मरने वाले के परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग करने लगे। इस दौरान पुलिस तो नहीं पहुंची लेकिन मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय विधायक बेचई सरोज ने जाम करने वालों को मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। विधायक के फोन करने पर एसडीएम व सीओ लालगंज के साथ एसओ मौके पर पहुंचे। विधायक ने पीड़ित परिवार को पचास हजार रुपया अपने पास से देने की घोषणा की। साथ ही सरकारी देय दिलाने का भी आश्वासन दिया। समाचार लिखे जाने तक घायल अबोध को उपचार के लिए जौनपुर भेजा गया है। हालांकि शाम तक हादसे की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।