{"_id":"56-97384","slug":"Azamgarh-97384-56","type":"story","status":"publish","title_hn":"खालिद की मौत पर जताया आक्रोश, माहुल में भाजपा-उलेमा समर्थक हुए आमने-सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खालिद की मौत पर जताया आक्रोश, माहुल में भाजपा-उलेमा समर्थक हुए आमने-सामने
Azamgarh
Updated Mon, 20 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। कचहरी सीरियल ब्लास्ट के आरोपी खालिद मुजाहिद की पेशी से लौटने के दौरान हुई मौत पर रविवार को जिले में आक्रोश दिखा। जगह-जगह उलेमा समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन कर जाम लगाया। कई स्थानों पर सरकार का पुतला भी फूंका गया। बंद कराने के दौरान एकाध स्थानों पर झड़प भी हुई। माहुल में भाजपा और उलेमा-समर्थक आमने सामने हो गए। स्थिति की नजाकत को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा टाइट रखी।
आक्रोश स्वरूप सड़क पर उतरे लोगों ने आजमगढ़-वाराणसी मार्ग पर जगह-जगह चक्का जाम कर दिया। रानी की सराय चेक पोस्ट, बिंद्रा बाजार, मुहम्मदपुर, देवगांव बाजार में जाम लगाए जाने से आजमगढ़-वाराणसी मार्ग लगभग ढाई घंटे तक पूरी तरह बंद रहा। इधर, आजमगढ़-लखनऊ मार्ग भी फरिहां, संजरपुर और अंबारी बाजार में उलेमा समर्थकों ने जाम कर दिया। चक्काजाम के दौरान उलेमा समर्थक निमेष आयोग की रिपोर्ट जारी करने, खालिद के परिजनों को 25 लाख की सहायता और परिवार के सदस्यों को नौकरी देने तथा मौत के लिए दोषियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग करने लगे।
लालगंज/ बिंद्रा बाजार/ रानी की सराय संवाददाता के अनुसार खालिद मुजाहिद की मौत की खबर मिलते ही रविवार की सुबह आठ बजे से ही राष्ट्रीय उलेमा कौंसिल के समर्थक आजमगढ़ -वाराणसी मार्ग पर उतर आए। रानी की सराय चेक पोस्ट पर सैकड़ों समर्थकों ने चक्काजाम कर दिया। चक्काजाम किए जाने पर पुलिस अधीक्षक अरविंद सेन, एएसपी, सीओ सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। बातचीत के बाद जाम समाप्त हुआ। इस दौरान आजमगढ़-वारणसी मार्ग पर यातायात पूरी तरह ध्वस्त रही। निजामाबाद/अंबारी संवाददाता के अनुसार निजामाबाद कस्बा, फरिहां, अंबारी और माहुल बाजार में भी राष्ट्रीय उलेमा कौंसिल के समर्थक सड़क पर उतर आए। आजमगढ़-लखनऊ मार्ग पर लगभग दो घंटे चक्काजाम रखा।माहुल बाजार में दुकान बंद नहीं करने पर उलेमा समर्थक एक दुकानदार से भिड़ गए। इस पर भाजपा समर्थक भी सामने आ गए। दो दलों के आमने-सामने होने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। मालटारी संवाददाता के अनुसार जीयनपुर बाजार में भी गुलाम मोहम्मद रिजवी, अब्दुल ओहाब, हरिशंकर यादव के नेतृत्व में उलेमा समर्थकों ने धरना प्रदर्शन किया। फूलपुर/मेजवांः अनुसार फूलपुर रोडवेज पर भी लखनऊ-बलिया मार्ग जाम कर उलेमा कौंसिल के समर्थकों ने शासन और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।