{"_id":"56-97140","slug":"Azamgarh-97140-56","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली गुटका बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकली गुटका बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़
Azamgarh
Updated Fri, 17 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
आजमगढ़। नगर के कोलघाट मोहल्ले में बुधवार की रात एसपी ने कोतवाली पुलिस संग छापामार नकली गुटका बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। 35 लाख का सामान जब्त करने के साथ ही नौ कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया। छापामारी की सूचना मिलते ही फैक्ट्री मालिक अपने भाई संग भाग निकला। किराए के मकान में लंबे समय से धंधा फलफूल रहा था। तैयार माल जिले के साथ पूर्वांचल के अन्य जिलों में भेजा जाता था। कोतवाली प्रभारी की मानें तो फैक्ट्री में वाराणसी के एक ब्रांड का नकली गुटका तैयार किया जाता था।
गिरफ्तार लोगों में पुष्पेंद्र सिंह पुत्र लालसिंह फतेहपुर जिले के चांदपुर थाना क्षेत्र के सुरौली गांव का, राहुल साहनी पुत्र शिवकुमार, रविशंकर पुत्र रामनाथ यादव जिला वाराणसी के सारनाथ का, गोलू पाल पुत्र श्रीराम जिला कानपुर के गजनेर थाना क्षेत्र गांवजफराबाद का, पप्पू यादव पुत्र बद्रीप्रसाद वाराणसी के चौबेपुर में रुस्तमपुर गांव का, दिनेश सिंह वाराणसी के छोटालालपुर गांव का, राजसिंह पुत्र विजय सिंह फतेहपुर जिले के आदियाबाद गांव का, दीवाकर पुत्र राजबली फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के अकबेलया गांव का, रामकरन यादव पुत्र घरभरन जिला मिर्जापुर का रहने वाला है। कोतवाल ने बताया कि छापामारी के दौरान फैक्ट्री से दो पिकप गाड़ी, 67 बोरी सुपाड़ी, 24 बोरी सुर्ती, 8 बोरी कटी हुई सुपाड़ी, दो बोरा जर्दा बनाने का पाउडर, एक बोरा जर्दा, एक बोरा भोला जर्दा, पांच बिजली मोटर आदि सामान बरामद हुआ है। बरामद सामानों की कीमत लगभग 35 लाख रुपये आंकी गई है। कोतवाल मो. ईशा खान ने बताया कि फैक्ट्री के मालिक उमेश पांडेय, दयानंद पांडेय पुत्रगण चेत पांडेय शहर कोतवाली के कोलपांडेय मुहल्ले के रहने वाले हैं। छापामारी के बाद से ही दोनों भागे हुए हैं। पुलिस ने गिरफ्तार कर्मचारियों और फैक्ट्री मालिक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज किया है।