{"_id":"56-97058","slug":"Azamgarh-97058-56","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 मई से शुरू होगा सड़क निर्माण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
30 मई से शुरू होगा सड़क निर्माण
Azamgarh
Updated Thu, 16 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
फूलपुर/मेजवां। अमर उजाला के चौपाल में जर्जर सड़कों से जुड़ी समस्याओं के मामले में जवाब देते हुए सपा विधायक श्यामबहादुर यादव ने वादा किया कि 31 मई तक सरायमीर-फूलपुर की जर्जर सड़क का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए शासन से 9.46 करोड़ मंजूर किए गए हैं। जिले का कोई ठेकेदार इस सड़क को बनाने को तैयार नहीं था। इसके चलते विलंब हुआ। लेकिन अब प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।
श्री यादव ने कहा कि बिजली की समस्या के निजात के लिए शासन स्तर पर पूरे प्रदेश में प्रयास किया जा रहा है। जब तक प्रदेश में बिजली का संकट बरकरार रहेगा, तब तक फूलपुर क्षेत्र में दिन और रात पांच-पांच घंटे विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि चौपाल में जो भी शिकायतें सुनने को मिली, उसमें से अधिकतर पर कार्यवाही की जा रही है। गरीबी रेखा से नीचे जीवन-यापन करने वालों को बीपीएल कार्ड की सुविधा दी जाएगी। सीओ फूलपुर रमेश चंद्र पाठक ने चौपाल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से जनता की समस्याओं का निदान आगे भी होता रहेगा। कहा कि समाज में तरह-तरह की समस्याएं हैं। आम जनता यह मानती है कि पुलिस सब कुछ कर सकती है। लेकिन ऐसा नहीं है। पुलिस के भी अधिकार सीमित हैं। कहा कि पुलिस से इतर मामलों को लेकर भी लोग थाने पर पहुंच जाते हैं। अपराध होने की सूचना पर पुलिस को घटना स्थल पर तुरंत पहुंचना चाहिए। तहसीलदार श्रीराम कुशवाहा ने कहा कि अमर उजाला के चौपाल से लोगों में जागरूकता बढ़ेगी। दबे-कुचले समाज के लोगों की आवाज को अधिकारियों तक पहुंचाना चौपाल एक सशक्त माध्यम है। चौपाल में जो भी मामले आए हैं, उसे निस्तारण करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। फूलपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधिकारी डा.आदर्श श्रीवास्तव ने कहा कि चौपाल में फरियादियों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को निदान किया जाएगा। चौपाल का संचालन करते हुए अमर उजाला की ओर से सहायक प्रसार प्रबंधक अमित धवन और ब्यूरो प्रमुख भारतेंदु मिश्र ने अतिथियों व फरियादियों के प्रति आभार प्रकट किया। चौपाल में फूलपुर सीओ रमेश पाठक, तहसीलदार श्रीराम कुशवाहा, सीएचसी प्रभारी आरआर श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी ने अपना भरपूर सहयोग दिया। इस अवसर पर प्रसार विभाग के अरुण कुमार, अखिलेख दूबे, संवाददाता रियासत हुसैन, संवाददाता अंबारी सिद्वेश्वर पांडेय, मार्टिंनगंज संवाददाता राजेंद्र राय, संवाददाता पवई सुभाष सिंह, संवाददाता फूलपुर विरेंद्र प्रकाश तथा कार्यालय संवाददाता रामजीत चंदन आदि लोग उपस्थित थे।