फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   बिजली कटौती के खिलाफ हिंयुवा का प्रदर्शन

बिजली कटौती के खिलाफ हिंयुवा का प्रदर्शन

Wed, 15 May 2013 05:30 AM IST
Azamgarh
Azamgarh Updated Wed, 15 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
आजमगढ़। नगर सहित जिले में बिजली कटौती को रोकने और जले ट्रांसफार्मरों को बदलने की मांग को लेकर सोमवार को हिंदू युवा वाहिनी ने कुंवर सिंह उद्यान में प्रदर्शन किया। पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द से जल्द जले हुए ट्रांसफार्मरों को नहीं बदला गया और आपूर्ति व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो वे सड़कों पर उतर आंदोलन को बाध्य होंगे।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए प्रदेश कार्यसमिति हिंयुवा के सदस्य हरिबंश मिश्रा ने कहा कि प्रदेश में जब से समाजवादी पार्टी की सरकार बनी है। तब से जिले में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था बेपटरी हो गई है। वहीं, प्रदेश के मंत्रियों द्वारा बयान दिया जा रहा है कि प्रदेश में बिजली की कोई समस्या नहीं है। जनता परेशान हैं, किसानों को सिंचाई के लिए बिजली नहीं मिल रही। नगरों में बिजली कटौती से पेयजल के लिए हाहाकार मचा है। कल कारखाने चौपट हो रहे हैं। ऐसे में सपा को सत्ता में बने रहने का कोई हक नहीं है। उन्हाेंने कहा कि यदि विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में जल्द सुधार नहीं हुआ और जिले में रात को कटौती बंद नहीं हुई, तो जिला प्रशासन को चैन की नींद नहीं सोने दिया जाएगा। साथ ही कहा कि जिले के ग्रामीण इलाकों में कई दिनों से जले ट्रांसफार्मर को तत्काल बदला जाए। चेतावनी दी कि यदि मांगे पूरी नहीं हुई, तो वृहद आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान वीरेंद्र सिंह, जगदंबा बाबा, राजेश पांडेय, संजय आर्य, राजेश यादव, अभिमन्यु, दयाराम, रामचंद्र, अर्जुनदेव, ब्रजेश, रामअवतार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed