{"_id":"56-96973","slug":"Azamgarh-96973-56","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोते समय वृद्ध की गला रेतकर हत्या ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोते समय वृद्ध की गला रेतकर हत्या
Azamgarh
Updated Wed, 15 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
ठेकमा। बरदह थाना के कृतमलपुर गांव में सोमवार की रात सोते समय वृद्ध की गला रेत हत्या कर दी गई। मंगलवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर गांव में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना के बाद शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के संबंध में परिजनों ने निजामाबाद थाना क्षेत्र के रहने वाले व्यक्ति को नामजद किया है। आरोप लगाया कि रिश्ता टूटने से नाराज होकर घटना को अंजाम दिया गया है।
हत वृद्ध इश्तियाक उर्फ छोटकून (80) पुत्र कुदरत मूलरूप से बरदह थाना के जमुआवा गांव का निवासी था। कृतमलपुर में मकान बनवाकर बेटे बहू के साथ रहता था। इश्तियाक का पुत्र मारूफ वेल्डिंग का काम करता है। सोमवार की रात भोजन करने के बाद इश्तियाक दरवाजे के बाहर चारपाई डालकर सो गया। जबकि परिवार के सदस्य घर की छत पर सोए थे। इसबीच रात को अज्ञात हमलावर पहुंचे। धारदार हथियार से इश्तियाक की गला रेतकर हत्या कर दी। परिजनों को घटना की जानकारी मंगलवार की सुबह उस समय हुई जब इश्तियाक को जगाने के लिए पुत्र मारूफ पहुंचा। पिता का शव खून से लथपथ हाल में देख वह धाड़े मार रोने लगा। मारूफ के शोर मचाने पर परिवार के साथ गांव वालों को घटना की जानकारी हुई। हत्या की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष बरदह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। मौका मुआयना कर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जांच के दौरान सामने आया कि इश्तियाक के बेटे मारूफ ने अपनी पुत्री की शादी तहबरपुर थाने के ढड़नी गांव निवासी युवक से तय की थी। लेकिन बाद में लड़के के चालचलन की जानकारी होने पर रिश्ता तोड़ दिया। इस बात से लड़का और उसका परिवार नाराज चल रहे थे। इश्तियाक और उसके पुत्र मारूफ को धमकी भी मिली। इस संबंध में मारूफ ने थानाध्यक्ष बरदह को कार्रवाई के लिए लिखित सूचना भी दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसबीच इश्तियाक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। थानाध्यक्ष बरदह रत्नेश सिंह ने बताया कि मारूफ की तहरीर के आधार पर तहबरपुर थाना क्षेत्र के ढड़नी गांव निवासी एक युवक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।