{"_id":"56-96877","slug":"Azamgarh-96877-56","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर नहीं लगा, पानी के लिए हाहाकार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफार्मर नहीं लगा, पानी के लिए हाहाकार
Azamgarh
Updated Tue, 14 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। नगर के कटरा त्रिमुहानी के जले ट्रांसफार्मर को चौथे दिन भी नहीं बदला जा सका। इसके चलते क्षेत्र में पानी के लिए हाहाकार मचा रहा। अंधेरे और गर्मी से लोग किसी तरह जूझते रहे। लेकिन पानी न मिलने से लोग हलाक ान दिखे। समस्या के निदान के लिए सोमवार को भारत रक्षा दल के पदाधिकारी अधिशासी अभियंता विद्युत से मिले। लोगाें की समस्या से उन्हें अवगत कराते हुए तत्काल ट्रांसफार्मर लगावाने की मांग से संबंधित ज्ञापन भी सौंपा। भारद ने चेतावनी दी कि अगर चौबीस घंटे के अंदर ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया तो वह लोग विद्युत विभाग का घेराव करेंगे।
बता दें कि शुक्रवार की रात को अचानक कटरा त्रिमुहानी पर लगा ट्रांसफार्मर ओवरलोड के चलते फुंक गया था। इससे कटरा, गुरुटोला, अनंतपुरा, सदावर्ती, पुरानी सब्जी मंडी आदि मुहल्लों की आपूर्ति बाधित हो गई। पिछले चार दिनों से बिजली-पानी की किल्लत झेल रहे लोगों का आक्रोश चौथे दिन सातवें आसमान पर था। इंडिया मार्क हैंडपंपों से पानी ढोते-ढोते लोगों का हाल-बेहाल रहा। मुहल्लेवासियों की समस्याओं को देखते हुए मो. अफजल के नेतृत्व में भारत रक्षा दल का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को अधिशासी अभियंता से मिला। अपनी मांगों से सबंधित एक ज्ञापन उन्हें सौपा और चौबीस घंटे के अंदर ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग की।
अधिशासी अभियंता ने ट्रांसफार्मर लगाए जाने का आश्वासन दिया। ज्ञापन सौंपने वालों में संतोष कुमार, राजू, चंद्रेश, चांदअली, राजेंद्र प्रसाद, राजेंद्र सोनकर, अकील, रमेश, अनूप पांडेय, प्रमोद कुमार, सुआल प्रसाद गोंड, अर्जुन, सलाउद्दीन आदि शामिल रहे। इस संबंध में जेई राना सिंह ने बताया कि ट्रांसफार्मर लगा दिया गया है। उसे गर्म किया जा रहा है। देर रात से विद्युत व्यवस्था बहाल कर दी जाएगी।