फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   ट्रांसपोर्टर हत्याकांड : विरोध में बंद रहा रासेपुर बाजार

ट्रांसपोर्टर हत्याकांड : विरोध में बंद रहा रासेपुर बाजार

Tue, 14 May 2013 05:30 AM IST
Azamgarh
Azamgarh Updated Tue, 14 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
बोंगरिया। तरवां थाने के नरायनपुर गांव के पास दो दिन पूर्व हुई ट्रांसपोर्टर धनराज की हत्या की घटना के विरोध में सोमवार को रासेपुर बाजार पूरी तरह से बंद रहा। इस दौरान बाजार के दुकानदार एक जगह एकत्र होकर मृतक की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किए। साथ ही हत्यारोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। दुकानदारों ने मांगों का ज्ञापन पुलिस अधिकारी को सौंपा। दूसरी तरफ सीओ लालगंज आतिश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने नामजद हत्यारोपी व पूर्व प्रमुख को गिरफ्तार करने के लिए जगह-जगह छापेमारी की। मृत ट्रांसपोर्टर धनराज यादव के घर महिलाओं के करुण क्रुदन से गांव का माहौल गमगीन बना हुआ है। दूसरी ओर एसपी स्वयं घटना के आरोपियों की गिरफ्तारी की मानिटरिंग कर रहे हैं।
विज्ञापन

दुकान बंदकर शोक संवेदना व्यक्त करने व पुलिस को ज्ञापन सौंपने के दौरान मुख्यरुप से दुकानदार सुरेश, सुनील, महेश यादव, ताड़क, मुन्ना आदि उपस्थित थे। राजनैतिक प्रतिद्वंदिता के चलते हुई धनराज यादव की हत्या की घटना के तीसरे दिन भी क्षेत्र में दहशत का माहौल रहा। घटना के बाद से बाजार में सूरज ढलते ही सियापा छा जा रहा है। घटना को लेकर व्याप्त आक्रोश को देखते हुए रविवार की रात स्वयं पुलिस अधीक्षक अरविंद सेन क्षेत्र में पहुंचकर योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी का निर्देश दिए। सीओ लालगंज आतिश कुमार सिंह ने बताया कि अखंड सहित अन्य फरार हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए बरदह, देवगांव, मेहनाजपुर, मेहनगर, तरवां आदि थाना क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक स्थानों पर छापेमारी की जा चुकी है। हालांकि देर शाम तक पुलिस के हाथ खाली थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed