{"_id":"56-96502","slug":"Azamgarh-96502-56","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कटौती नहीं रुकी तो बड़ा आंदोलन होगा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कटौती नहीं रुकी तो बड़ा आंदोलन होगा
Azamgarh
Updated Fri, 10 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
आजमगढ़। बिजली की अघोषित कटौती से बेहाल सभासदों का एक प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को अधिशाषी अभियंता विद्युत से मिला और शहर के पांच स्थानों पर नया ट्रांसफार्मर लगाने का आग्रह किया। शहर में बिजली व्यवस्था को सुचारु न बनाये जाने पर आंदोलन की चेतावनी भी दिया है।
वर्तमान समय में शहर में सबसे ज्यादा बिजली कटौती की जा रही है। गर्मी से लोगों का हाल-बेहाल है। बिजली कटौती से सबसे बड़ी समस्या पानी की हो गई है। इससे सभासदों को आमलोगों का कोपभाजन बनना पड़ रहा है। जबकि मुख्यमंत्री का सख्त निर्देश है कि सुचारु रूप से बिजली व्यवस्था प्रदान की जाय। शहर के एसकेपी इंटर कालेज, कर्बला मैदान, बदरका, पानी टंकी के पास नया ट्रांसफार्मर, पांडेय बाजार में नया ट्रांसफार्मर लगाया जाना जरूरी है। तभी नगरवासियों को स्वच्छ पानी मिल सकता है और लोग राहत महसूस करेंगे। सभासदों ने अधिशाषी अभियंता को चेतावनी भी दी कि अगर बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो वह लोग आंदोलन करने को बाध्य होंगे। प्रतिनिधिमंडल में माधुरी सिंह, पप्पू गाेंड, गौतम सेठ, महेन्द्र प्रसाद, आनन्ददेव उपाध्याय, मुखराम निषाद, मनोज यादव, संतोष गुप्ता, शहाना, अन्नू आदि शामिल रहे।