फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   खाना परोसने को लेकर बच्चों में हुआ था विवाद

खाना परोसने को लेकर बच्चों में हुआ था विवाद

Fri, 10 May 2013 05:30 AM IST
Azamgarh
Azamgarh Updated Fri, 10 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
ठेकमा। बरदह थाना क्षेत्र के सिसरेड़ी गांव में बुधवार की रात विवाद के बाद चली गोली की घटना के बाबत थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। रिपोर्ट घायल अच्छेलाल की बहन सुमित्रा ने दर्ज कराया। इसमें उसने छह लोगाें को नामजद किया है। पीड़िता के अनुसार तेरही कार्यक्रम में चावल, दाल परोसने को लेकर बच्चों में विवाद हुआ। इसके बाद नामजद आरोपियों ने बात बढ़ाते हुए फायरिंग कर उसके भाई सहित दो लोगों को घायल किया। पुलिस ने नामजद आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी भी किया। लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

बताते चलें बरदह थाना क्षेत्र के सिसरेड़ी गांव निवासी रामशरन विश्वकर्मा के पिता की मौत हो गई थी। इसक्रम में बुधवार की रात तेरही का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसमें निमंत्रण मिलने पर गांव के लोग भोजन करने के लिए जुटे हुए थे। रात करीब नौ बजे सिसरेड़ी गांव के ही अच्छेलाल यादव (48) पुत्र कल्पनाथ, सूबेदार यादव (47) पुत्र दीपू भोजन कर रहे थे। इनके साथ गांव की अरविंद यादव पुत्र लालता भी भोजन कर रहा था। इसी बीच खाना परोसने को लेकर बच्चों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद तीनों में मारपीट होने लगी। तभी मौका पाकर अरविंद असलहे से फायर कर दिया। जिससे गोली अच्छेलाल के पैर व सूबेदार के कूल्हे में लगी। कार्यक्रम में एकाएक गोली चलने से भगदड़ मच गई। घटना को अंजाम देने के बाद अरविंद मौके से फरार हो गया। लेकिन आक्रोशित परिजन व ग्रामीण अरविंद को न पाकर उसकी बाइक फूंक दिए। आनन-फानन में दोनों घायलों को सीएचसी लालगंज में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

हालत गंभीर देख डाक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां दोनों संघर्ष कर रहे हैं। थानाध्यक्ष बरदह रत्नेश सिंह ने बताया कि गोली लगने से घायल हुए अच्छेलाल की बहन सुमित्रा देवी की तहरीर पर गांव के ही अरविंद यादव, मनीष यादव, महेंद्र यादव, रमेश यादव, गुड्डू यादव के विरुद्ध हत्या के प्रयास, बलवा, मारपीट, धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed