फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   साथी का अपहरण करने वाले दबोचे गए

साथी का अपहरण करने वाले दबोचे गए

Fri, 10 May 2013 05:30 AM IST
Azamgarh
Azamgarh Updated Fri, 10 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
गोरिया बाजार। साथी को अगवा कर एक लाख रुपये की फिरौती मांगने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने गुरुवार की भोर में बिलरियागंज थाना क्षेत्र के हेगाईपुर गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया। अपहृत युवक को मुक्त कराते हुए तीनों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया।
विज्ञापन

बुधवार की दोपहर तीनों बदमाश किराए पर बोलेरो लेकर शहर कोतवाली क्षेत्र के बिलरिया की चुंगी के पास से अपने एक मित्र को ही अगवा कर लिए। रिहाई के एवज में मित्र के चाचा से एक लाख रुपये की डिमांड किए। चाचा ने घटना से पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया। बदमाशों का लोकेशन मिलने पर पुलिस ने यह सफलता हासिल की। तलाशी लेने के दौरान एक के पास से तमंचा व दो कारतूस भी बरामद हुआ।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष बिलरियागंज जगदीश उपाध्याय के मुताबिक गिरफ्तार किए गए बदमाशों का नाम फजलू रहमान उर्फ शब्बू पुत्र अंसार, इसराक उर्फ काले खां पुत्र इसरार, नफीस उर्फ अच्छू पुत्र इरशाद है। तीनों फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के नेवादा गांव के निवासी हैं। थानाध्यक्ष के अनुसार तीनों बुधवार की सुबह फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के इकटहिया गांव निवासी अरविंद यादव पुत्र बरखू से किराए पर बोलेरो बुक कराए। गाड़ी लेकर शहर कोतवाली पहुंचे। जहां बिलरिया की चुंगी के पास खड़े अहरौला थाना क्षेत्र के पीथापार गांव निवासी सलमान पुत्र फिरोज को जबरन बोलेरो में बैठा लिए। एसओ के अनुसार सलमान और तीनों अपहरणकर्ता आपस में मित्र थे। बुधवार को तीनों के मन में कपट उत्पन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों सलमान को बोलेरो में बैठाने के बाद कनपटी पर तमंचा सटा दिए। बदमाशों ने सलमान के चाचा सदरे आलम पुत्र अजीज को फोन कर एक लाख रुपये फिरौती की मांग की। अपहरण की सूचना से परेशान चाचा सदरे आलम ने तत्काल घटना से पुलिस अधीक्षक अरविंद सेन को अवगत कराया। गुरुवार की भोर में तीनों को हेंगाईपुर गांव से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed