{"_id":"149-79924","slug":"AmbedkarNagar-79924-149","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिमागी बुखार से युवती की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिमागी बुखार से युवती की मौत
AmbedkarNagar
Updated Sat, 07 Jun 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हजपुरा (ब्यूरो)। सम्मनपुर थाना क्षेत्र के खानूपुर कोइराना गांव निवासिनी एक युवती की बुखार से मौत हो गई। परिवारी जनों का कहना है कि युवती की मौत दिमागी बुखार से हुई है।
सम्मनपुर थाना क्षेत्र के खानूपुर कोइराना गांव निवासी सेवाराम की 20 वर्षीय पुत्री सीमा कुछ दिनों से बीमार थी। परिवारीजनों ने पहले से स्थानीय स्तर पर चिकित्सकों को दिखाया। इससे उसे राहत नहीं मिली। शुक्रवार को हालत और गंभीर हो गई। परिवारीजन उसे जिला मुख्यालय स्थित एक निजी चिकित्सक के पास ले गए। उन्होंने युवती की नाजुक स्थिति को देखकर भर्ती करने से मना कर दिया। कहा कि उसे दिमागी बुखार है। चिकित्सक ने उसे जिला चिकित्सालय या मेडिकल काॅलेज सद्दरपुर ले जाने की सलाह दी। परिवारीजन उसे लेकर जिला चिकित्सालय के लिए चले लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।